वाराणसी |
काशी साहित्य कला उत्सव के चौथे संस्करण के अंतर्गत शनिवार को सनबीम विमेंस कॉलेज, भगवानपुर द्वारा “गंगा और काशी” विषय पर आधारित एक भव्य सुरमयी संगीत प्रस्तुति का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में छात्राओं ने काशी की सांस्कृतिक विरासत और गंगा की आध्यात्मिक महत्ता को संगीत के माध्यम से जीवंत कर दिया।
सुरों की लय में गंगा की निर्मल धारा और काशी की परंपराओं की झलक साफ दिखाई दी, जिसे दर्शकों ने खूब सराहा। कार्यक्रम का उद्देश्य सभी को भारतीय संगीत परंपरा से जोड़ना तथा काशी–गंगा की सांस्कृतिक पहचान को नई पीढ़ी तक पहुँचाना था | कार्यक्रम में उपस्थित शिक्षकगण, अभिभावक ने इस सुरमयी संध्या से भावविभोर दिखाई दिए और आयोजन को अत्यंत सफल बताया।









Users Today : 5
Users This Year : 24234
Total Users : 36827
Views Today : 6
Total views : 72380