वाराणसी के लाल बहादुर शास्त्री अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे पर एक संदिग्ध व्यक्ति एयरपोर्ट के अति-सुरक्षित ‘ऑपरेशनल क्षेत्र’ में घुसने की कोशिश की। व्यवस्था को धता बताकर चारदीवारी से अंदर कूदे व्यक्ति को समय रहते सुरक्षाकर्मियों ने दबोच लिया। पकड़े जाने के बाद उक्त व्यक्ति ने जो बातें कहीं, उसे सुनकर सुरक्षा एजेंसियां भी हैरान रह गईं। फिलहाल उसे पुलिस के हवाले कर दिया गया है। मामला गुरुवार की तड़के सुबह का है।
निर्माण कार्य की तरफ से घुसने की कोशिश
घटना तड़के करीब 2 से 3 बजे की बताई जा रही है। जानकारी के अनुसार, एयरपोर्ट परिसर में इस समय विस्तार और निर्माण का कार्य चल रहा है। इसी का फायदा उठाकर एक अज्ञात व्यक्ति निर्माण क्षेत्र की ओर से एयरपोर्ट की चारदीवारी फांदकर अंदर कूद गया। दीवार फांदने के दौरान वह मामूली रूप से चोटिल भी हुआ है। जैसे ही वह ‘ऑपरेशनल एरिया’ की ओर बढ़ने की कोशिश की, मुस्तैद सुरक्षाकर्मियों ने उसे देख लिया और घेराबंदी कर उसे पकड़ लिया।
पूछताछ में बोला ‘PM नरेंद्र मोदी मेरे बेटे हैं’
पकड़े जाने के बाद जब सुरक्षाकर्मियों ने उससे पूछताछ शुरू की, तो वह उलूल-जुलूल बातें करने लगा। सूत्रों के मुताबिक, शख्स ने पूछताछ के दौरान बताया कि ‘प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मेरे बेटे हैं।’ इसी तरह की कई अन्य उलूल जुलूल बातें करने लगा।
मामले की गंभीरता को देखते हुए एयरपोर्ट पर तैनात सुरक्षा कर्मियों द्वारा तत्काल फूलपुर थाने की पुलिस को सूचित किया गया। मौके पर पहुंची पुलिस उसे हिरासत में लेकर थाने ले गई है। मामले की जानकारी मिलने के बाद स्थानीय पुलिस अधिकारियों के अलावा आईबी और एलआईयू की टीम भी मामले की पड़ताल में जुट गई हैं।
इस बारे में फूलपुर थानाध्यक्ष अतुल कुमार सिंह ने बताया कि एक व्यक्ति चारदीवारी फांदकर एयरपोर्ट परिसर में प्रवेश कर गया था, जिसे सुरक्षाकर्मियों ने पकड़कर सौंपा है। प्रथम दृष्टया, पकड़ा गया व्यक्ति पूर्णतः मानसिक विक्षिप्त लग रहा है। हालांकि, सुरक्षा प्रोटोकॉल के तहत उससे गहन पूछताछ की जा रही है।









Users Today : 8
Users This Year : 24237
Total Users : 36830
Views Today : 9
Total views : 72383