पिंडरा- लोककलाओं और भारतीय संस्कृति को बढ़ावा देने के उद्देश्य से 30 जनवरी से पिंडरा महोत्सव का आयोजन किया जा रहा है। नेशनल इंटर कॉलेज परिसर में आयोजित यह तीन दिवसीय महोत्सव 1 फरवरी तक चलेगा, जिसमें नामी कलाकारों के साथ-साथ स्थानीय प्रतिभावान कलाकार भी गायन, नृत्य और वादन की प्रस्तुतियां देंगे।
महोत्सव का शुभारंभ पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री जयवीर सिंह करेंगे। उद्घाटन के दिन मैराथन दौड़ का आयोजन भी किया जाएगा। इसके साथ ही विभिन्न विभागों द्वारा प्रदर्शनियां लगाई जाएंगी तथा राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन से जुड़ी महिलाओं को सिलाई मशीनों का वितरण किया जाएगा।
यह जानकारी सर्किट हाउस सभागार में बुधवार दोपहर आयोजित पत्रकार वार्ता में पिंडरा विधायक डॉ. अवधेश सिंह ने दी। उन्होंने बताया कि यह तीसरी बार पिंडरा महोत्सव आयोजित हो रहा है। तीनों दिन सुबह 11 बजे से शाम 5 बजे तक सांस्कृतिक कार्यक्रम होंगे।
पहले दिन – स्थानीय कलाकार विपुल चौबे, राजकुमार तिवारी (राजन तिवारी), आकाश मिश्रा, मुकेश कुमार और समूह द्वारा फरूहाई लोक नृत्य की प्रस्तुति होगी। इसके अलावा मनोहर सिंह, अलका, करिश्मा पांडेय, ‘राम आएंगे तो अंगना सजाऊंगी’ फेम स्वाती मिश्रा और समूह, सांसद मनोज तिवारी, भोजपुरी गायक व अभिनेता पवन सिंह तथा रविरंजन चौबे समूह अपनी गायन प्रस्तुतियां देंगे।
दूसरे दिन – 31 जनवरी को अंजली उर्वशी, सरोज वर्मा, प्रियंका पांडेय, अमलेश शुक्ला, अरुण कुमार मिश्रा, सलटू राम, अंशिका सिंह, फौजदार सिंह का आल्हा गायन, बबिता किन्नर, गोलू राजा और आलोक कुमार की प्रस्तुतियां होंगी।
तीसरे दिन- समापन समारोह में अमित मिश्रा, ‘योगा विद म्यूजिक’ फेम आशीष टंडन, विदेश वर्मा, खुशी कक्कड़, अजीत आनंद, शिल्पी राज, निशा उपाध्याय, वीरेन्द्र भारती, नीतू बर्मन तथा समूह द्वारा ब्रज की फूलों की होली और मयूर नृत्य की प्रस्तुति दी जाएगी। वहीं गोपाल राय और मोहन राठौर का गायन आकर्षण का केंद्र रहेगा। प्रसिद्ध कवियत्री अनामिका अम्बर काव्य पाठ करेंगी।










Users Today : 57
Users This Year : 6297
Total Users : 18890
Views Today : 124
Total views : 37349