शिवसेना के प्रदेश सचिव को मिली जान से मारने कि दी गई धमकी

Picture of Shauryanewsindia220@gmail.com

Shauryanewsindia220@gmail.com

FOLLOW US:

Share

 

जौनपुर,    शिवसेना के प्रदेश सचिव मनोज कुमार दुबे ने गोरखपुर में पी डब्लू डी के घोर भ्रष्टाचार में लिप्त आला अधिकारियों के खिलाफ आवाज उठाने पर पी डब्लू डी के कर्मचारियों ने प्रदेश सचिव मनोज कुमार दुबे को फर्जी मुकदमे में फंसाने का षड्यंत्र रचा जा रहा है। और जान से मारने कि धमकी भी दिया गया प्रदेश सचिव ने इसकी जानकारी शिवसेना के प्रदेश अध्यक्ष अभय द्विवेदी को जेसे ही दिया प्रदेश अध्यक्ष ने अपने सैकड़ों पदाधिकारियों के साथ जौनपुर जिला अधिकारी के द्वारा एक ज्ञापन मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को भेजा गया

शिवसेना प्रदेश अध्यक्ष अभय द्विवेदी द्वारा निर्देशित प्रदेश सचिव मनोज कु दुबे उर्फ लल्लन दुबे के नेतृत्व में गोरखपुर से भ्रष्टाचार के विरुद्ध शुरू की गई लड़ाई के परिणामस्वरूप भ्रष्टाचार में संलिप्त pwd विभाग के कर्मचारियों द्वारा गलत तरीके से फसाने, fir करने और झूठे मुकदमे में फसाए जाने के विरोध में आज उक्त अवसर पर मुख्यमंत्री के संज्ञान में पहुंचाने हेतु सभी सैकड़ों शिवसेनिकों के द्वारा जिलाधिकारी जौनपुर, को ज्ञापन सौंपा गया।

सभी पदाधिकारी गण जौनपुर जिला प्रभारी एड, विकास कुमार पाण्डेय जिलाध्यक्ष नागेश कुमार दुबे उपाध्यक्ष रुद्र प्रताप श्रीवास्तव जिला संगठन मंत्री , संदीप चौहान मलहनी विधान सभा प्रभारी पंकज यादव नगर प्रभारी अवधेश यादव नगर अध्यक्ष प्रमोद यादव दुर्गा प्रसाद गिरी शैलेन्द प्रजापति योगेश दुबे और जिले के सभी शिव सैनिकों के साथ डी एम कार्यालय जाकर ज्ञापन सौंपा गया।

रिपोर्ट  –   सुरेश कुमार शर्मा

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई