घर से निकला लड़का 5 दिन से गायब बबुरी थाने का पीडी़त लगा रहे चक्कर नहीं हो रही सुनवाई, पुलिस प्रशासन मौन

Picture of voiceofshaurya@gmail.com

voiceofshaurya@gmail.com

FOLLOW US:

Share

चंन्दौली बबुरी

 

थाना क्षेत्र के सिकन्दर पुर गांव घर से शौच के लिए निकला युवक 5 दिन से गायब है,बबुरी पुलिस के लापरवाही का आलम यह है, की पांच दिन से बच्चे के गायब होने की सूचना दर्ज कराने के लिए पीड़ि़ता मां थाने का चक्कर लगा रही है। लेकिन यहां के थाना प्रभारी के कान पर जूँ नहीं रेंगा। स्थिति यह हो गयी की महिला को पुलिस अधीक्षक के यहां गुहार लगा रहे पीड़ित।विदित हो कि सिकंदरपुर की बिन्दू पाण्डेय पुत्री सुमन पाण्डेय एसपी दरबार पहुंची।

जहां उसने शिकायत किया की उसका भाई 25 जनवरी को सुबह करीब 8 बजे नदी पर शौच के लिए गया था। जहाँ पुरानी रंजिश को लेकर गांव के ही विप क्षीगण बबुआ पाण्डेय व शुकुल पाण्डेय पुत्रगण मूराहू पाण्डेय, मूराहू पाण्डेय पुत्र स्व० रामजी पाण्डेय, सुरेन्द्र चौहान पुत्र लक्ष्मण चौहान, बाघे चौहान पुत्र स्व० सुरजबली चौहान, जीत लाल चौहान पुत्र केशा चौहान ने गोल बनाकर प्रार्थी के भाई रिंकू पाण्डेय के साथ मारपीट किये। जिसकी जानकारी होने पर प्रार्थिनी नदी पर गयी तो प्रार्थी के भाई का मोटर साइकिल था किन्तु वह नही दिख रहा था।

तब प्रार्थिनी ने उपरोक्त लोगो से अपने भाई के बारे में पूछा तो वे लोग प्रार्थिनी को भी मां बहन की भद्दी-भद्दी गाली और जान से मारने की धमकी देते हुये मारे पीटे और कहे कि तुम्हारा भाई गुण्डा है उसकी गुण्डई ढील हो जायेगी। प्रार्थिनी घर आकर अपने परिवार के सदस्यों को बताई और हल्का थाना बबुरी जाकर प्रार्थना पत्र दिया। प्रार्थना पत्र देने के तीन दिन बाद भी न तो प्रार्थिनी की रिपोर्ट दर्ज की गयी और न ही प्रार्थिनी के भाई के तलाश में बबुरी थाना द्वारा कोई कार्यवाही की जा रही है।

 

 

रिपोर्ट – अलीम हाशमी

 

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई