वाराणसी गणतंत्र दिवस के पावन अवसर पर वाराणसी जनपद चोलापुर थाना क्षेत्र (दानगंज, तराँव) का नाम मध्य प्रदेश में गौरवान्वित हुआ है। क्षेत्र के निवासी और पत्रकार विश्वनाथ प्रताप सिंह की पत्नी मीरा सिंह ठाकुर को उनकी उत्कृष्ट सेवाओं के लिए सम्मानित किया गया है।
सामाजिक सेवा के लिए सम्मान
मीरा सिंह ठाकुर को यह सम्मान मध्य प्रदेश के बैतूल जिले के पुलिस अधीक्षक (SP) वीरेन्द्र जैन द्वारा प्रदान किया गया। उन्हें ‘केस वर्कर’ के रूप में समाज के प्रति उनके नि:स्वार्थ योगदान, सतर्कता और जिम्मेदारी की भावना के लिए ‘प्रशस्ति-पत्र’ देकर सम्मानित किया गया।
पुलिस विभाग ने जताया गर्व
सम्मान पत्र में बैतूल पुलिस ने उनके कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि उनके द्वारा प्रस्तुत सेवा समाज के लिए एक अनुकरणीय उदाहरण है। इस उपलब्धि पर उनके पैतृक निवास चोलापुर क्षेत्र में हर्ष का माहौल है और शुभचिंतकों द्वारा उन्हें निरंतर बधाई दी जा रही है।









Users Today : 48
Users This Year : 24398
Total Users : 36991
Views Today : 113
Total views : 72746