वाराणसी
मंगलवार को वाराणसी कैंट विधायक सौरभ श्रीवास्तव ने रामनगर में डबल पानी टंकी के पास स्थित वृद्ध आश्रम के समीप कॉलोनी में जनसंपर्क कर लोगों का कुशलक्षेम जाना और उनकी समस्याएं सुनीं।
इस दौरान कॉलोनीवासियों ने विधायक को बताया कि संत फ्रांसिस स्कूल जाने के लिए बच्चों द्वारा इस्तेमाल किया जाने वाला रास्ता काफी खराब हो गया है, जिससे विद्यार्थियों और स्थानीय लोगों को आवागमन में परेशानी हो रही है। विधायक सौरभ श्रीवास्तव ने समस्या का तत्काल संज्ञान लेते हुए संबंधित अधिकारियों को सड़क की मरम्मत कराने के निर्देश दिए।

कॉलोनीवासियों ने एक अन्य समस्या बताते हुए कहा कि क्षेत्र का कुछ हिस्सा ग्राम सभा भीटी में आता है, जिसके कारण बिजली के कुछ खंभों पर लाइट नहीं लगी है। इस पर विधायक ने जल्द ही संबंधित अधिकारियों से समन्वय कर वहां प्रकाश व्यवस्था कराने का आश्वासन दिया।
विधायक सौरभ श्रीवास्तव के मौके पर पहुंचने पर कॉलोनीवासियों ने उनका जोरदार स्वागत किया और फूल-मालाओं से अभिनंदन किया। विधायक ने लोगों को भरोसा दिलाया कि क्षेत्र की समस्याओं के समाधान के लिए वे निरंतर प्रयास करते रहेंगे।

इस अवसर पर संतोष द्विवेदी, प्रीति सिंह, सृजन श्रीवास्तव, रितेश राय, आलोक सिंह, जय सिंह चौहान, ऋषभ सिन्हा, गोविंद मौर्य, जितेंद्र सिंह, स्वयं श्रीवास्तव, दिव्यांश केसरी सहित अन्य लोग मौजूद रहे।








Users Today : 47
Users This Year : 24397
Total Users : 36990
Views Today : 109
Total views : 72742