नई बाजार
सेंट मैरी स्कूल नई बाजार में 77वें गणतंत्र दिवस का आयोजन हर्षोल्लास और अनुशासन के साथ किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत छात्र-छात्राओं द्वारा आकर्षक परेड एवं मार्च पास्ट से हुई, जिसके बाद विधिवत ध्वजारोहण किया गया।
इस अवसर पर विद्यालय से पढ़कर निकले और वर्तमान में चिकित्सक के रूप में सेवा दे रहे डॉ. पीयूष जायसवाल मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। विद्यालय पहुंचकर उन्होंने अपने उद्गार व्यक्त करते हुए कहा कि “यहीं से पढ़ाई कर आज इसी विद्यालय में मुख्य अतिथि के रूप में आना मेरे लिए अत्यंत गर्व और भावुक क्षण है।” उन्होंने विद्यार्थियों को अनुशासन, मेहनत और देशसेवा के मार्ग पर चलने की प्रेरणा दी।

कार्यक्रम में फादर आनंद लाकरा की गरिमामयी उपस्थिति रही। साथ ही अध्यापक सुरेंद्र दुबे, नीरज मिश्रा सहित समस्त शिक्षकगण एवं स्कूल प्रबंधन मौजूद रहा।
गणतंत्र दिवस के इस आयोजन ने विद्यार्थियों में देशभक्ति की भावना का संचार किया और कार्यक्रम राष्ट्रगान के साथ संपन्न हुआ।









Users Today : 49
Users This Year : 24399
Total Users : 36992
Views Today : 114
Total views : 72747