डीडीयू नगर। 77वें गणतंत्र दिवस के पुनीत अवसर पर मुगलसराय आवास व् अपने अस्पताल रमा देवी फ्रैक्चर हॉस्पिटल गोधना मोड मुगलसराय पर सहयोगी भदोही सांसद डॉ विनोद बिंद ने डॉक्टरों, नर्सिंग स्टाफ, मरीजों सुरक्षाकर्मियों के उपस्थिति में ध्वजारोहण किया । इस अवसर पर उपस्थित लोगों को कहा कि गणतंत्र दिवस हमारे संवैधानिक आदर्शों में विश्वास, सामाजिक समता के संकल्प और लोकतांत्रिक मूल्यों के प्रति प्रतिबद्धता का उत्सव है। इस पावन अवसर पर राष्ट्र की स्वतंत्रता के लिए संघर्ष करने वाले सेनानियों तथा सशक्त गणतंत्र की आधारशिला रखने वाले संविधान निर्माताओं को नमन करता हूं ।
आइए, इस गणतंत्र दिवस पर यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में आत्मनिर्भर व विकसित भारत के निर्माण हेतु अपनी सक्रिय सहभागिता का संकल्प लें।
उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी सरकार गरीबो के कल्याण के लिए लगातार काम कर रही है । हमलोगों का कार्य यही है कि सरकार द्वारा योजनाएं आती है उसे समाज के निचले पायदान तक पहुचाएं । उन्होंने कहा कि गरीबो के लिए शिक्षा व चिकित्सा बहुत जरूरी है । बहुत सारी ऐसी गंभीर बीमारियां है जो गरीब तबके के लोग इलाज नही करवा पाते थे और इलाज के अभाव में उनकी मृत्यु असमय हो जाती थी । इसके लिए मोदी जी ने 140 करोड़ जनता के बारे में सोचा और पांच लाख का आयुष्मान कार्ड दिया । अब मोदीजी के आयुष्मान कार्ड से आसानी से मरीज गभीर से गंभीर बीमारियों का इलाज करवा लेते है । उन्होंने कहा बहुत मरीज जो आयुष्मान कार्ड से इलाज करवाकर मुझे धन्यवाद देते है । मैं उन्हें कहता हूं इसके लिए मुझे धन्यवाद न देकर मोदी जी को दीजिए जिन्होंने 140 करोड़ जनता के बारे में सोचा और आयुष्मान योजना लागू की ।
इस योजना से आपलोग 5 लाख तक के इलाज फ्री में कर लेते है । इसके अलावा प्रधानमंत्री राहत कोष व मुख्यमंत्री राहत कोष से भी मदद मिलती है । इसके अलावा सरकार द्वारा गरीबो के लिए कई अन्य योजनाएं भी चल रही है जिसका फायदा लोग उठा रहे है । सांसद डॉ विनोद बिंद अस्पताल पर झंडा फहराने के बाद भदोही लोकसभा के कई कार्यक्रमो में हिस्सा लिए। “सी बी कॉन्वेंट स्कूल तिलकपुर उपरदहा एवं एस पी मेमोरियल कॉन्वेंट स्कूल रिग्दापुर उपरदहा में गणतंत्र दिवस के पावन अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में सम्मिलित होकर बच्चों का उत्साहवर्धन किया।” साथ ही दोनों स्कूलों में कंप्यूटर लैब का उद्घाटन कर ढेरों शुभकामनाएं एवं बधाई दिया।









Users Today : 75
Users This Year : 11310
Total Users : 23903
Views Today : 192
Total views : 46885