चहनियां/चंदौली
चहनियां स्थित शिव मंदिर पर शुक्रवार की शाम को जागृति सेवा समिति की एक बैठक हुई । इसमे महाशिवरात्रि को लेकर विस्तृत चर्चा हुई । वही मन्दिर की व्यवस्थाओं पर भी चर्चा किया गया ।
बैठक में संरक्षक उदय प्रताप सिंह ने कहा कि हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी महाशिवरात्रि धूमधाम से मनाया जायेगा । 14 फरवरी 2026 को सुबह 8 बजे से अखंड हरिकीर्तन प्रारम्भ होगा । 15 फरवरी 2026 को सुबह 10 बजे के बाद भगवान शिव का रुद्राभिषेक शुरू होगा । 2 बजे के बाद चहनियां कस्बा में शोभा यात्रा निकाली जायेगी । अध्यक्ष गोपाल गुप्ता ने कहा शोभा यात्रा में कलाकारों द्वारा दर्जन भर रथ पर भगवान शिव जी,माता पार्वती जी,हनुमान जी,गणेश जी आदि देवी देवताओं की झांकी निकाली जायेगी । ततपश्चात मन्दिर पर भंडारे का आयोजन होगा ।
बैठक में पूर्व प्रधान सरिद्वार यादव,बिरजू अग्रहरी,डॉ. अजय सिंह,पूर्व प्रधान रामजी मोदनवाल,रामबिलास गुप्ता,कल्यान जी गुप्ता,प्रधानपति सतीश गुप्ता,धर्मेंद्र यादव,ओमप्रकाश गुप्ता,प्रिंस मिश्रा,मनोज गुप्ता,सुजीत सिंह,आलोक जायसवाल,श्यामसुंदर वर्मा,पप्पू चौहान आदि उपस्थित रहे ।
रिपोर्ट – अलीम हाशमी











Users Today : 5
Users This Year : 6245
Total Users : 18838
Views Today : 7
Total views : 37232