रोहनिया विधायक ने दर्जनों लोगों को कराया अपना दल एस पार्टी की सदस्यता ग्रहण

Picture of Shauryanewsindia220@gmail.com

Shauryanewsindia220@gmail.com

FOLLOW US:

Share

रोहनिया  अपना दल एस पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं केंद्रीय मंत्री अनुप्रिया पटेल के आदेशानुसार पार्टी को मजबूती प्रदान करने हेतु चलाए जा रहे सदस्यता अभियान के तहत सोमवार को अजगरा विधानसभा क्षेत्र के भूसौला गांव में जिला महासचिव जयप्रकाश पटेल जेपी के आवास पर विधानसभा अध्यक्ष हंसराज गौड़ की अध्यक्षता में आयोजित सदस्यता ग्रहण कार्यक्रम के दौरान अपना दल एस के प्रदेश उपाध्यक्ष एवं रोहनिया विधायक डॉक्टर सुनील पटेल ने दर्जनों लोगों को पार्टी का गमछा भेंट करते हुए रसीद काटकर सक्रिय एवं साधारण सदस्यता ग्रहण कराया।

हनिया विधायक डॉक्टर सुनील पटेल ने आगामी चुनाव में एकजुट होकर बहुमत के साथ पार्टी को भारी जीत दिलाकर बहन अनुप्रिया पटेल के हाथों को मजबूत करने हेतु अपील किया। इस अवसर पर मुख्य रूप से राष्ट्रीय सचिव अजीत पटेल, जिला उपाध्यक्ष राहुल पटेल ,जिला सचिव रघुनाथ पटेल ,जिला उपाध्यक्ष वेद प्रकाश पटेल ,दिलीप राजभर, रवि यादव ,अभय पटेल सहित पार्टी के कार्यकर्ता व पदाधिकारी गण उपस्थित रहे।

रिपोर्ट – रामबिलास यादव

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई