तिष्ठित दी बनारस क्लब लि. वाराणसी के वर्ष 2025 के प्रबंध समिति चुनाव में इस बार इतिहास बदल गया।
डॉ. एनपी सिंह और नवीन कपूर के पैनल ने प्रचंड बहुमत हासिल करते हुए 5 सीटों पर कब्ज़ा जमाया, जबकि पूर्व सचिव डॉ. दीपक मधोक का पैनल बुरी तरह पिछड़ गया और केवल 2 सीटों पर सिमटकर रह गया।
कैसे बदला चुनावी समीकरण
गौरतलब है कि पिछले चुनावों में डॉ. दीपक मधोक का पैनल लगातार जीत दर्ज करता आ रहा था।
लेकिन इस बार समीकरण तब पलट गए, जब निवर्तमान सचिव डॉ. एनपी सिंह ने मधोक का साथ छोड़कर नवीन कपूर और पूर्व सचिव दीपक माहेश्वरी के साथ गठजोड़ कर लिया। सभी दिग्गजों के एक पैनल में आने से चुनाव का रुख एकतरफा हो गया और नतीजे ने भी यही साबित कर दिया।
चुनावी नतीजे – किसे कितने वोट मिले
अमित कुमार अग्रवाल – 573
अतुल सेठ (CA) – 817
डॉ. एनपी सिंह – 761
डॉ. दीपक मधोक – 715
धवल प्रकाश अग्रवाल – 534
गौरव दास ‘विक्की’ – 646
जयदीप सिंह ‘बबलू’ – 652
मनीष माहेश्वरी – 534
मोहित मोहले – 448
नवीन कपूर – 688
डॉ. संजय गर्ग – 335
सचिव पद की कमान नवीन कपूर के हाथ
मतगणना पूरी होने के बाद निर्वाचित सदस्यों ने सचिव पद के लिए सर्वसम्मति से नवीन कपूर को चुन लिया।
इसके बाद पूरे क्लब परिसर में समर्थकों ने जीत का जश्न मनाया और सचिव बने नवीन कपूर को बधाइयाँ दीं।
इस चुनाव को शांतिपूर्ण और निष्पक्ष तरीके से कराने में निर्वाचन अधिकारी एडीएम आलोक कुमार वर्मा की महत्वपूर्ण भूमिका रही।










Users Today : 24
Users This Year : 17995
Total Users : 30588
Views Today : 27
Total views : 60693