वैभव कृष्ण, पुलिस उपमहानिरीक्षक, वाराणसी परिक्षेत्र, वाराणसी द्वारा डा0 कौस्तुभ, पुलिस अधीक्षक, जौनपुर की उपस्थिति में पुलिस लाइन सभागार जनपद-जौनपुर में समीक्षा बैठक की गई। उक्त बैठक में पुलिस अधीक्षक/अपर पुलिस अधीक्षक नगर/ग्रामीण, समस्त क्षेत्राधिकारीगण/थाना प्रभारी एवं शाखा प्रभारी मौजूद रहे एवं निम्न बिन्दुओं पर समीक्षा की गई:-
* अपराध समीक्षा
* महिला सुरक्षा
* विवेचनाओं में प्रगति
* माल मुकदमाती का निस्तारण
* न्यायालय में पैरवी
* जनशिकायतों का निस्तारण
* Patrolling/UP-112 PRV का थाना क्षेत्रों में व्यवस्थापन
* साइबर क्राइम के विभिन्न पोर्टल्स पर प्रचलित कार्यवाही
* आर0टी0सी0 प्रशिक्षण
* नये कानून के अन्तर्गत ई-साक्ष्य संकलन की कार्यवाही।
* दुर्घटना सम्बन्धी प्रकरणों में कारणों के सम्बन्ध में कार्यवाही।
उक्त के सम्बन्ध में कार्यवाही हेतु निम्न निर्देश दिए गए :-
1. विवेचनाओं के निस्तारण हेतु वादी एवं विवेचक दोनो को एक साथ बुलाकर पुलिस अधिकारियों द्वारा मुकदमें के वादियों/शिकायतकर्ताओं की समस्याओं के निस्तारण की समीक्षा की जाए।
2. शरीर सम्बन्धी अपराधों में तत्काल मेडिकल कराया जाए एवं विधिक धाराओं में मुकदमों को समय से परिवर्तित कराया जाए।
3. विभिन्न पंजीकृत गैंगों के सदस्यों की सक्रियता ज्ञात की जाए एवं यदि सक्रिय पाये जाते हैं तो कड़ी कार्यवाही की जाए।
4. गैंगेस्टर एक्ट पंजीकरण, हिस्ट्रीशीट खोलने एवं गुण्डा एक्ट की कार्यवाही में गुणवत्तापूर्वक संवेदनशील प्रकरणों को चिन्हित कराया जाए एवं उन पर कड़ी कार्यवाही कराई जाए।
5. माफिया गतिविधियों में संलिप्त अपराधियों को चिन्हित कराकर उनकी सम्पत्ति को बीएनएस एवं गैंगेस्टर एक्ट की कार्यवाही के अन्तर्गत जब्त कराया जाए।
6. अवैध शराब के विरूद्ध निरंतर अभियान चलाकर कड़ी कार्यवाही सुनिश्चित करने हेतु निर्देशित किया गया।
7. आपरेशन त्रिनेत्र अभियान के तहत अपने-अपने थानाक्षेत्र में महत्वपूर्ण स्थानों, प्रतिष्ठानों, गॉवों आदि में लोगों से संपर्क स्थापित कर ज्यादा से ज्यादा संख्या में सीसीटीवी कैमरा सड़क मार्ग को कवर करते हुए लगवाने हेतु निर्देशित किया गया।
8. महिला सम्बन्धी अपराध पर विशेष संवेदनशीलता से तत्परतापूर्वक कार्यवाही की जाए।
9. थानों पर दाखिल विभिन्न अभियोगों से संबंधित माल मुकदमाती के विधिक निस्तारण हेतु निर्देश दिये गए।
10. आपरेशन कनविक्शन के तहत गम्भीर अपराधों, हत्या, दुष्कर्म, पॉक्सो एक्ट, लूट आदि के अभियोगों में मा0 न्यायालय में प्रभावी पैरवी कर अभियुक्तों को अधिक से अधिक सजा दिलाने हेतु निर्देशित किया गया।
11. विभिन्न थाना क्षेत्रों में यू0पी0-112 पर प्राप्त शिकायतों के सापेक्ष पीआरवी वाहनों को व्यवस्थापित करने हेतु निर्देश दिए गए।
12. साइबर सेल में सभी थाना प्रभारी एवं अन्य निरीक्षक/उपनिरीक्षकांे को जल्द से जल्द प्रशिक्षण कराकर अधिक से अधिक मुकदमों को अनावरित कराया जाए।
13. आरटीसी के रिक्रूट आरक्षियों के साथ सम्मेलन किया गया एवं उनके मूलभूत व्यवस्था के सम्बन्ध में प्रशिक्षण को और बेहतर बनाये जाने हेतु आवश्यक निर्देश दिये गए।
14. नये कानूनों के तहत ई-साक्ष्य एप के माध्यम से साक्ष्य संकलन की कार्यवाही करायी जाए।
15. दुर्घटना सम्बन्धी प्रकरणों में दुर्घटना के कारणों को ज्ञात कर उनका निराकरण कराये जाने हेतु निर्देशित किया गया एवं दुर्घटना सम्बन्धी प्रकरण को आई-रेड एप पर प्रदर्शित कराया जाए।
16.पुलिस लाइन में नवनिर्मित साइबर लैब का उद्घाटन किया गया।
रिपोर्ट विजयलक्ष्मी तिवारी










Users Today : 2
Users This Year : 11565
Total Users : 24158
Views Today : 2
Total views : 47387