जिलाधिकारी सौरभ जोरवाल एवं पुलिस अधीक्षक स्वर्ण प्रभात के द्वारा आज संयुक्त रूप से पिपराकोठी स्थित जवाहर नवोदय विद्यालय का भ्रमण कर विद्यालय संचालन की जानकारी प्राप्त की गई।
इस दौरान गर्ल्स हॉस्टल एवं बॉयज हॉस्टल का भी निरीक्षण किया गया एवं छात्र-छात्राओं से मिलकर मिल रही सुविधाओं की जानकारी प्राप्त की गई।
जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक ने वहां मेस संचालन की व्यवस्था देखी एवं मेन्यू के बारे में पूछताछ की।
विद्यालय की प्रिंसीपल को जिलाधिकारी के द्वारा निर्देश दिया गया बच्चों में खेल कूद के बेहतर संचालन की व्यवस्था कराएं एवं सभी शिक्षक बच्चों को पढ़ाने के साथ क्रिएटिव वर्क कराने में भी रुचि लें।










Users Today : 39
Users This Year : 18010
Total Users : 30603
Views Today : 89
Total views : 60755