शहाबगंज चंदौली:
शहाबगंज ब्लॉक के रसिया क्रिकेट कमेटी के तत्वावधान में आयोजित 15 दिवसीय क्रिकेट टूर्नामेंट का आज भव्य शुभारंभ किया गया।
टूर्नामेंट का उद्घाटन नगर पंचायत चकिया के चेयरमैन गौरव श्रीवास्तव द्वारा फीता काटकर किया गया। इस अवसर पर रसिया क्रिकेट कमेटी की ओर से मुख्य अतिथि चेयरमैन गौरव श्रीवास्तव का माला पहनाकर भव्य स्वागत किया गया।

कमेटी के अध्यक्ष परवेज आलम, संस्थापक कमलेश यादव एवं उपाध्यक्ष हिमांशु राव के नेतृत्व में इस 15 दिवसीय प्रतियोगिता का सफल आयोजन किया जा रहा है। उद्घाटन के अवसर पर इकौना बनाम सैदुपुर के बीच पहला मुकाबला खेला गया, जिसमें दोनों टीमों के खिलाड़ियों ने दमदार प्रदर्शन कर दर्शकों को रोमांचित कर दिया।
मुख्य अतिथि चेयरमैन गौरव श्रीवास्तव ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर उनका उत्साहवर्धन किया। उन्होंने कहा कि खेल युवाओं के सर्वांगीण विकास का माध्यम है और इस तरह के दीर्घकालिक आयोजन ग्रामीण क्षेत्र की छिपी हुई प्रतिभाओं को निखारने का अवसर प्रदान करते हैं।
कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि शहाबगंज मंडल अध्यक्ष रिंकू विश्वकर्मा ने कहा कि 15 दिवसीय क्रिकेट टूर्नामेंट जैसे आयोजन युवाओं में अनुशासन, टीम भावना और स्वस्थ प्रतिस्पर्धा को बढ़ावा देते हैं।
भाजपा नेता शुभम मोदनवाल ने कहा–
“15 दिनों तक चलने वाला यह क्रिकेट टूर्नामेंट ग्रामीण युवाओं के लिए प्रेरणास्रोत बनेगा। खेल के माध्यम से युवा अपनी ऊर्जा को सकारात्मक दिशा में लगाकर क्षेत्र और समाज का नाम रोशन करेंगे। रसिया क्रिकेट कमेटी इस सराहनीय आयोजन के लिए बधाई की पात्र है।”

इस अवसर पर व्यापार मंडल संरक्षक समिति के पूर्व अध्यक्ष आलोक जायसवाल, भाजपा नेता शुभम मोदनवाल, विजय जायसवाल, सुहेल सहित अनेक गणमान्य नागरिक मौजूद रहे।
मैच देखने के लिए बड़ी संख्या में खेल प्रेमी उपस्थित रहे। अंत में आयोजक समिति द्वारा सभी अतिथियों, खिलाड़ियों एवं दर्शकों का आभार व्यक्त किया गया।









Users Today : 4
Users This Year : 15571
Total Users : 28164
Views Today : 5
Total views : 55913