जौनपुर/अमेठी समाजसेवा के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान देने वाले जौनपुर के समाजसेवी नंदवंशी शैलेंद्र शर्मा, अमेठी के श्रीकांत शर्मा और अयोध्या के शिवम् शर्मा को राष्ट्रीय सेवा रत्न अवार्ड 2025 से सम्मानित किया जाएगा। यह सम्मान 14 सितंबर को अयोध्या में आयोजित समारोह में प्रदान किया जाएगा।
कार्यक्रम का आयोजन राम कृष्ण सेवा फाउंडेशन और मेजर ध्यानचंद खेल उत्थान सेवा समिति द्वारा किया जा रहा है। बताया जा रहा है कि यह तीनों समाजसेवी लंबे समय से भारतीय नाई कल्याण विकास सेवा समिति, महापद्मनंद वेलफेयर ऑर्गेनाइजेशन (MWO) और नई उम्मीद फाउंडेशन के माध्यम से लगातार जरूरतमंदों की मदद कर रहे हैं।
नंदवंशी शैलेंद्र शर्मा ने सम्मान का श्रेय रक्तदान मिशन के प्रेरक एवं भारत सेवा रत्न से सम्मानित महापद्मनंद वेलफेयर ऑर्गेनाइजेशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष घनश्याम शर्मा और भारतीय नाई कल्याण विकास सेवा समिति के अध्यक्ष दिनेश चंद शर्मा सहित अपने हजारों साथियों को दिया है। उन्होंने कहा कि उनके साथी एक आह्वान पर रक्तदान करने के लिए हमेशा तत्पर रहते हैं। संस्था अब तक करीब 3000 जरूरतमंदों को रक्त उपलब्ध करा चुकी है।
शैलेंद्र, श्रीकांत और शिवम् को मिलने वाले इस सम्मान की खबर से उनके समाज और संगठन के पदाधिकारियों सहित स्थानीय लोगों में खुशी की लहर है।









Users Today : 8
Users This Year : 24237
Total Users : 36830
Views Today : 9
Total views : 72383