प्रयागराज की गोल्ड मेडलिस्ट बेटी खुशबू निषाद से मिले Indian News 20 के Editor-in-Chief मोहम्मद अहमद, घर जाकर दी बधाई

Picture of voiceofshaurya@gmail.com

voiceofshaurya@gmail.com

FOLLOW US:

Share

प्रयागराज की बेटी *खुशबू निषाद* ने लेबनान में आयोजित *एशिया MMA चैंपियनशिप* में *स्वर्ण पदक* जीतकर न सिर्फ़ प्रयागराज बल्कि पूरे देश का नाम अंतरराष्ट्रीय स्तर पर रोशन किया है। उनकी इस ऐतिहासिक जीत के बाद पूरे शहर में जश्न का माहौल है।

खुशबू निषाद की इस बड़ी उपलब्धि पर *Indian News 20 के Editor-in-Chief मोहम्मद अहमद* स्वयं उनके आवास पहुंचे और उनसे मुलाक़ात कर बधाई दी। इस दौरान उन्हें पुष्पगुच्छ भेंट कर सम्मानित किया गया और उनकी इस ऐतिहासिक जीत के लिए शुभकामनाएं दी गईं।

मुलाक़ात के दौरान *Indian News 20* की टीम ने खुशबू निषाद से विशेष इंटरव्यू भी लिया, जिसमें उन्होंने अपने संघर्ष, कठिन ट्रेनिंग, आर्थिक चुनौतियों और परिवार के मजबूत सहयोग के बारे में विस्तार से बातचीत की। खुशबू ने बताया कि यह गोल्ड मेडल उनकी वर्षों की मेहनत, अनुशासन और आत्मविश्वास का परिणाम है। उन्होंने कहा कि यह उपलब्धि प्रयागराज की बेटियों और देश के युवाओं के लिए प्रेरणा बनेगी।

खुशबू निषाद के घर बधाई देने वालों का तांता लगा हुआ है। प्रदेश के कई बड़े नेता, खेल जगत से जुड़े लोग, समाजसेवी और आम नागरिक उनके आवास पहुंचकर शुभकामनाएं दे रहे हैं। वहीं सोशल मीडिया पर भी आम से लेकर खास तक उन्हें बधाई संदेश दे रहे हैं।

खुशबू निषाद की इस सफलता ने यह साबित कर दिया है कि यदि सही मार्गदर्शन, मेहनत और हौसला हो तो छोटे शहरों से निकलकर भी अंतरराष्ट्रीय मंच पर तिरंगा लहराया जा सकता है। *Indian News 20* ने इस गौरवपूर्ण उपलब्धि के लिए खुशबू निषाद को शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।

 

 

रिपोर्ट – जगदीश शुक्ला

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई

जहांगीरगंज में संतोष पांडेय पर संरक्षण का आरोप, प्रशासनिक उदासीनता से जूझ रहे ग्रामीण शिकायतकर्ताओं से दुर्व्यवहार और जांच में लीपापोती खंड शिक्षा अधिकारी संतोष पांडेय के खिलाफ बढ़ा आक्रोश।