जनजातीय गौरव दिवस पर भगवान बिरसा मुंडा कि जयंती मनाई गई

Share

चहनियाँ/चंदौली चहनिया ब्लाक मुख्यालय सभागार में जनजाति गौरव दिवस पर भगवान बिरसा मुंडा कि 150 वी जयंती मनाई गई। व गोष्ठी का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि ब्लाक प्रमुख अरुण कुमार जायसवाल व खंड विकास अधिकारी राजेश नायक, नोडल जिला समाज कल्याण अधिकारी राजीव कुमार ने भगवान बिरसा मुंडा के तैल चित्र पर माल्यार्पण व दीप प्रज्वलित व पौधारोपण कर गोष्ठी का शुभारंभ किया।

मुख्य अतिथि ब्लाक प्रमुख अरुण कुमार जायसवाल ने कहा की जनजातिय गौरव दिवस पर प्रेरणादायी व्यक्तित्व भगवान बिरसा मुंडा जी के 150 वी जयंती पुरे भारतवर्ष में बड़े ही धूमधाम से मनाया जा रहा है। आदिवासी समुदाय को मार्ग दर्शन करने वाले भगवान बिरसा मुंडा ने ब्रिटिश शासन के खिलाफ आवाज उठाते हुए आदिवासीयों को सिखाया की वे अपने अधिकारों के लिए लड़ सकते हैं और उन्हें प्राप्त कर सकते हैं

बुनियादी सुविधाओं के साथ बस्तियों को संतृप्त करने के उद्देश्य से एक प्रयास है। जिससे इन आदिवासी समुदायो को उनके अधिकारों के बारे में जागरूक भी किया जा रहा है। उनकी विरासत आज भी आदिवासियों के लिए प्रेरणा का स्त्रोत है।

खंड विकास अधिकारी राजेश नायक ने योजनाओं के बारे में जानकारी देते हुए बताया कि विकलांग, विधवा, वृद्धा पेंशन , आधार कार्ड, समुदायिक प्रमाण पत्र और जन-धन खाते प्रदान किये जायेंगे क्योंकि ये आयुष्मान कार्ड, पीएम किसान क्रेडिट कार्ड आदि अन्य योजनाओं से लाभान्वित लाभार्थियों को स्वीकृति प्रमाण पत्र मुख्य अतिथियों द्वारा वितरण किया गया।

इस दौरान समाज कल्याण अधिकारी सौरभ सिंह , प्रिंस गुप्ता, आशीष गुप्ता, सुरेंद्र कुमार बिंद, ग्राम प्रधान प्रतिनिधि सतीश गुप्ता, ग्राम पंचायत अधिकारी आंनद यादव, जिला अध्यक्ष सत्यनारायण प्रसाद, ब्लाक अध्यक्ष सुबेदार गोंड, प्रदेश उपाध्यक्ष रामजन्म गोंड, कृपाशंकर ,विनय गोंड आदि लोग मौजूद रहे।

संचालन सत्यनारायण प्रसाद ने किया

 

 

रिपोर्ट – अलीम हाशमी

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई