भूख हड़ताल खत्म, महिलाओं की सुनवाई शुरू 15 दिन से जारी प्रदर्शन, प्रशासन ने दिया मुआवजे का भरोसा।

Picture of voiceofshaurya@gmail.com

voiceofshaurya@gmail.com

FOLLOW US:

Share

चन्दौली    डीडीयू नगर पिछले 15 दिनों से अधिक समय से चल रही महिलाओं की भूख हड़ताल समाप्त हो गई है। प्रशासन ने मौके पर पहुंचकर प्रदर्शनकारी महिलाओं को उचित मुआवजे और पुनर्वास का आश्वासन दिया, जिसके बाद उन्होंने अपनी हड़ताल खत्म कर दी।

यह भूख हड़ताल ‘भारत परियोजना’ से प्रभावित रेवसा गांव की महिलाओं द्वारा की जा रही थी। उनकी मुख्य मांगें परियोजना के कारण विस्थापित हुए लोगों के लिए उचित मुआवजा और पुनर्वास की व्यवस्था करना था।

सूचना मिलने पर, डीडीयू नगर के एसडीएम अनुपम मिश्रा और सीओ मौके पर पहुंचे। उन्होंने प्रदर्शनकारी महिलाओं से बातचीत की और उन्हें जूस पिलाकर भूख हड़ताल समाप्त कराई।

प्रशासनिक अधिकारियों ने महिलाओं को भरोसा दिलाया कि उनकी उचित मुआवजे और पुनर्वास संबंधी मांगों को पूरा किया जाएगा। इस आश्वासन के बाद महिलाओं ने अपना धरना प्रदर्शन समाप्त कर दिया।

इस घटना पर प्रतिक्रिया देते हुए, कांग्रेस के प्रदेश उपाध्यक्ष देवेंद्र सिंह मुन्ना ने इसे महिलाओं की बड़ी जीत बताया। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि प्रशासन अपने वादे से मुकरता है, तो एक विशाल आंदोलन शुरू किया जाएगा।

 

रिपोर्ट अलीम हाशमी

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई