चन्दौली डीडीयू नगर पी एम श्री केन्द्रीय विद्यालय, पंडित दीन दयाल उपाध्याय नगर में 14 नवंबर को बाल दिवस बड़े ही धूमधाम और उत्साह के साथ मनाया गया। इस अवसर पर विद्यालय में रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें बच्चों ने मनमोहक प्रस्तुतियां दी। फैंसी ड्रेस कम्पटीशन का आयोजन किया गया एवं बच्चों के द्वारा फूड स्टॉल भी लगाया गया। विद्यालय की प्रचार्या क्षमा सिंह ने सभी बच्चों को जवाहर लाल नेहरू से प्रेरणा लेकर देश के निए अपना योगदान तथा उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
विद्यालय के मुख्य अध्यापक रविशंकर गौड़ ने देश के निर्माण में बच्चों के महत्व को बताया तथा बाल अधिकारों के प्रति बच्चों को जागरूक किया। कार्यक्रम की संचालिका बीनू सिन्हा ने भी बच्चों को सही शिक्षा, पोषण व संस्कारों को अपनाने की बात कही। कार्यक्रम में कक्षा 4 और 5 के बच्चों द्वारा लगाए गए फूड स्टॉल विशेष आकर्षण का केन्द्र रहे। बच्चों ने अपने हाथों से बनाई विभिन्न स्वादिष्ट व्यंजनों से सभी का दिल जीत लिया।
कार्यक्रम सफलतापूर्वक संपन्न हुआ और बच्चों के चेहरों पर खुशी देखने लायक थी। कार्यक्रम में सुप्रिया तोमर, एस. के. भारती, शिल्पा भट्ट, नीलम, प्रियंका, प्राची, शिल्पा सक्सेना, सीरत, रजत, प्रदीप, नीतिश, राहुल, सत्येन्द्र, विकास, अनूप कुमार सिंह, लबित राम, पूजा, प्रिया, अजीत कुमार सहित अन्य शिक्षकों ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराते हुए बच्चों का उत्साहवर्धन किया।










Users Today : 56
Users This Year : 6296
Total Users : 18889
Views Today : 123
Total views : 37348