जिला बाल संरक्षण इकाई द्वारा बाल अधिकार सप्ताह का आयोजन 14 से 20 तक

Picture of voiceofshaurya@gmail.com

voiceofshaurya@gmail.com

FOLLOW US:

Share

जिला बाल संरक्षण इकाई और प्रयत्न संस्था के संयुक्त तत्वाधान में केएनएच जर्मनी के सहयोग से 14 नवंबर से 20 नवंबर 2025 तक बाल अधिकार सप्ताह के उपलक्षृय में बाल दिवस 14 नवंबर को बाल सरक्षण के मुद्दों पर जन जागरूकता अभियान का जिला कार्यालय चांदमारी वाराणसी से बाल कल्याण समिति अध्यक्ष स्नेहा उपाध्याय, किशोर न्यायबोर्ड के सदस्य आरती सेठ एवं टी एन शुक्ला और बाल संरक्षण अधिकारी निरुपमा सिंह द्वारा हरी झंडी दिखाकर एवं जागरूकता रथ का शुभारंभ किया गया। तत्पश्चात सभी सदस्यों ने अपने राय देते हुए बाल श्रम, बाल विवाह रोकथाम हस्ताक्षर अभियान पर हस्ताक्षर किए और अपना विचार व्यक्त किया।

जिसमें स्नेहा उपाध्याय ने बताया कि इस तरह की जन जागरूकता अभियान से ही हम बाल श्रम और बाल विवाह को जड़ से खत्म कर सकते हैं। आरती सेठ ने बताया कि यह बहुत अच्छी पहल है जो बच्चों के लिए संरक्षण सुनिश्चित करने में मददगार साबित होगी। निरुपमा सिंह ने बताया कि जन जागरूकता अभियान के माध्यम से ही लोगों को जागरुक कर बच्चों के लिए शिक्षा सुनिश्चित कर सकते हैं, और बाल श्रम को समाप्त कर सकते हैं। ब्लॉक स्तर पर खंड विकास अधिकारी शिवनारायण सिंह द्वारा जन जागरूकता कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए अपनी राय देते हुए बाल श्रम, बाल विवाह रोकथाम हस्ताक्षर अभियान के तहत हस्ताक्षर किए और बताया

कि जन जागरूकता कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए बच्चों को शिक्षा से जोड़ना बहुत जरूरी है। बाल समस्या के मुद्दों पर जन जागरूकता अभियान रथ जिला स्तर, ब्लॉक स्तर, पंचायत एवं गांव स्तर पर जाएगा और लोगों को बाल श्रम,बाल विवाह, बच्चों के प्रति दुर्व्यवहार, मारपीट, लैंगिक अपराध, नशा आदि बाल संरक्षण के मुद्दो के दुष्प्रभाव की जानकारी देते हुए लोगों की नकारात्मक सोच में बदलाव लाना है।बच्चों के लिए शिक्षा एवं संरक्षण सुनिश्चित करना है।इस जन जागरूकता कार्यक्रम में सोनू गौर, प्रज्ञा राय, अनन्या दास, आकाश सरकार, दिनेश कुमार, प्रमिला देवी, जियालाल, सुमन देवी, मंजू देवी, सुनीता देवी, अंतिमा देवी, ज्योति, ललिता देवी, दिलीप कुमार और राहुल यादव की भागीदारी रही।

 

रिपोर्ट विजयलक्ष्मी तिवारी

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई

दिनांक 14.06. 2026 दिन रविवार को बौद्ध बिहार पर चल रहे अनिश्चितकालीन धरने का आज 260 वा दिन है अंतर्देशी जलमार्ग प्राधिकरण फ्रेंड विलेज के विरोध में आज के धरने प्रदर्शन का नेतृत्व अमरेश प्रसाद कुशवाहा (एडवोकेट) अध्यक्ष तथागत बौद्ध विहार द्वारा किया गया

दिनांक 14.06.2026 को आगामी माहे मोहर्रम के दृष्टिगत शांति व्यवस्था, कानून व्यवस्था एवं सुरक्षा प्रबंधन को सुदृढ़ एवं प्रभावी बनाए रखने हेतु पुलिस उपायुक्त पश्चिमी महोदय द्वारा एडीसीपी पश्चिमी, एसीपी चौक, एसीपी बाजारखाला एवं क्षेत्र के सम्भ्रांत व्यक्तियों के साथ मदरसा मजहरुल इस्लाम, बिल्लौचपुरा थाना बाजारखाला में बैठक आयोजित की गई।