सकलडीहा चंदौली। सकलडीहा तिराहे पर भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं द्वारा ढोल नगाड़े बजाकर बिहार में हुए चुनाव के दौरान भारतीय जनता पार्टी को सबसे बड़ी पार्टी के रूप में मिली जीत तथा उनके समर्थक साथियों द्वारा बड़ी जीत प्राप्त करने पर जश्न मनाया गया। जहां कार्यकर्ताओं द्वारा ढोल नगाड़े बजाते हुए एक दूसरे को मिठाई खिलाते हुए बधाई दी जा रही थी। वही केंद्र सरकार तथा प्रदेश सरकार द्वारा की जा रही जन कल्याणकारी योजनाओं की सराहना भी की गई।
वहीं लोगों ने बताया कि प्रदेश सरकार तथा केंद्र सरकार द्वारा जो कार्य जनताहित में किया जा रहे हैं उसी की देन है कि बिहार में भारतीय जनता पार्टी की सरकार बनने जा रही है। वहीं यह सुशासन की एक मिसल पेश कर रही है जहां अन्य पार्टियों द्वारा तरह-तरह की अफवाहें उड़ाई जा रही थी तथा सरकार को बदनाम करने की कोशिश की जा रही थी।
इन सारी प्रश्नों पर विराम लग गया और देश की जनता ने अपना बहुमूल्य वोट देकर भारतीय जनता पार्टी तथा उसके सहयोगी दल को विजई बनाने का कार्य किया है। आगे भी इसी प्रकार से हम लोग जनहित में कार्य करते रहेंगे जिसके फल स्वरुप हमारी सरकार अन्य प्रदेशों में भी अपना परचम लहराने का कार्य करेगी।








Users Today : 18
Users This Year : 24195
Total Users : 36788
Views Today : 20
Total views : 72327