वाराणसी, 14 नवंबर 2025:
विधायक सौरभ श्रीवास्तव ने लहरतारा वार्ड में छोटेलाल के आवास से अशोक कुमार के आवास से होते हुए शीतला माता मंदिर तक ₹ 14.20 लाख की लागत से 182.35 मीटर भूमिगत जल निकासी एवं इंटरलॉकिंग निर्माण कार्य का शिलान्यास किया। शिलान्यास का पूजन वरिष्ठ नागरिक मुंशी सरोज से कराया गया। पूर्व मंडल अध्यक्ष अभिषेक वर्मा गोपाल ने नारियल फोड़ा तथा शिलापट्ट का अनावरण पार्षद संजू सरोज एवं वेद प्रकाश मिश्र ने संयुक्त रूप से किया।
इसके उपरांत विधायक सौरभ श्रीवास्तव ने लहरतारा वार्ड के ही बस्ती में पंधारी के आवास से परदेशी के आवास तक ₹2.27 लाख की लागत से 64 मीटर भूमिगत जलनिकासी एवं चौक रिसेटिंग निर्माण कार्य का शिलान्यास किया। शिलान्यास का पूजन वरिष्ठ नागरिक कमलेश पासी से कराया गया। पार्षद संजू सरोज ने नारियल फोड़ा तथा शिलापट्ट का अनावरण पूर्व मंडल अध्यक्ष अभिषेक वर्मा गोपाल एवं वेद प्रकाश मिश्रा ने संयुक्त रूप से किया।
विधायक सौरभ श्रीवास्तव ने उपस्थित वरिष्ठ नागरिकों, मातृशक्ति एवं भाजपा कार्यकर्ताओं का अपने हाथों से पुष्पगुच्छ एवं माल्यार्पण कर अभिनंदन भी किया।
कार्यक्रम में प्रमुख रूप से रोहित पांडे, पंकज सिंह, संजय यादव, योगेश मौर्य, राम मूरत, रामजी सरोज, रामदयाल, हिमांशु श्रीवास्तव, राजकुमार, जगदीश सरोज, चंद्रशेखर सरोज, गीता सरोज, अमृता देवी, भगवती देवी, वंदना देवी, कविता देवी, स्नेहा, अंजना कुमारी, कैलाश नाथ, गोपाल कुमार, सुजीत कुमार, सूरज कुमार, जितेंद्र कुमार, लल्लन कुमार, विक्रम प्रताप सिंह, राजेश गुप्ता, दीपू देवी, शकुंतला देवी, चंदा देवी, आशा देवी, भवानी देवी, बदामा देवी सहित बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिक एवं कई अन्य भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
रिपोर्ट – विजयलक्ष्मी तिवारी










Users Today : 47
Users This Year : 6385
Total Users : 18978
Views Today : 158
Total views : 37570