चन्दौली
उप कृषि निदेशक, जिला कृषि अधिकारी, जिला कृषि रक्षा अधिकारी, भूमि संरक्षण अधिकारी, सहायक निदेशक (मृदा परीक्षण / कल्चर) वाराणसी, कृषि विज्ञान केन्द्र से वरिष्ठ वैज्ञानिकगण एवं कृषि विभाग के क्षेत्रीय कर्मचारी आदि उपस्थित रहे। कार्यक्रम की शुमारंभ सहायक निदेशक (मृदा परीक्षण / कल्चर) वाराणसी श्री राजेश कुमार राय द्वारा किया गया।
इनके द्वारा क्षेत्र से मृदा नमूना एकत्रीकरण की विधि एवं प्रयोगशाला में मृदा परीक्षण के उपरान्त बनाये गये मृदा स्वास्थ्य कार्ड के आधार पर मुख्य एवं सूक्ष्म पोषक तत्वों की उपलब्धता एवं संस्तुत उर्वरकों की मात्रा का संतुलित उपयोग करने की जानकारी दी गयी। इसी क्रम में जिला कृषि अधिकारी, चन्दौली द्वारा मृदा स्वास्थ्य कार्ड के महत्व एवं उपयोगिता के बारे में बताया गया।
उप कृषि निदेशक, चन्दौली द्वारा मृदा परीक्षण एवं मृदा स्वास्थ्य कार्ड के महत्व को देखते हुए ‘स्वस्थ घरा, खेत हरा के सिद्वान्त पर संतुलित उर्वरकों के प्रयोग हेतु किसानों को प्रेरित करने का निर्देश दिया गया। अध्यक्ष मृदा परीक्षण प्रयोगशाला चन्दौली ने मृदा नमूना एकत्रीकरण (SHC APP) के माध्यम से ऑनलाईन विधि से किये जाने के बारे में विस्तृत रूप से बताया। के०वी० के० वैज्ञानिक चंदन सिंह द्वारा पौधों के लिए आवश्यक पोषक तत्वों के विषय में जानकारी दी गई।
प्रशिक्षण के अन्त में सहायक निदेशक (मृदा परीक्षण / कल्चर) वाराणसी द्वारा उपस्थित समस्त अधिकारी / कर्मचारियों को धन्यवाद ज्ञापित करते हुये कार्यक्रम समाप्ति की घोषणा की गयी।
रिपोर्ट – अलीम हाशमी











Users Today : 67
Users This Year : 17108
Total Users : 29701
Views Today : 144
Total views : 58869