चन्दौली डीडीयू नगर
वृंदावन कॉलोनी में पंचम मंदिर का पुनर्निर्माण पूरा होने के बाद आज शुभ मुहूर्त में कलश यात्रा और प्राण प्रतिष्ठा समारोह आयोजित किया गया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे।
जर्जर हो चुके इस मंदिर में पूर्व स्थापित शिवलिंग, माता पार्वती और हनुमान जी की प्रतिमाओं को विधि-विधान और वैदिक मंत्रोच्चार के साथ पुनः स्थापित किया गया।

प्राण प्रतिष्ठा से पूर्व 21 महिलाओं ने अपने सिर पर कलश रखकर नगर भ्रमण किया। इस दौरान सैकड़ों श्रद्धालु उनके साथ चल रहे थे। यात्रा वृंदावन कॉलोनी स्थित पंचम मंदिर पर समाप्त हुई।
कलश यात्रा के दौरान हनुमान जी, भगवान शंकर, माता पार्वती और गणेश जी की झांकियां निकाली गईं, जो आकर्षण का केंद्र रहीं। श्रद्धालुओं ने “हर हर महादेव”, “पंचम बाबा की जय” और “शंकर भगवान की जय” जैसे जयकारों से नगर को भक्तिमय बना दिया।
आयोजन समिति के पदाधिकारियों ने बताया कि मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा और अन्य हवन पूजन कार्यक्रमों के बाद आज दोपहर 2 बजे से विशाल भंडारे का आयोजन किया जाएगा। इसमें हजारों श्रद्धालुओं के प्रसाद ग्रहण करने की उम्मीद है।
कलश यात्रा में मुगलसराय विधायक सहित राजेश चौहान, अशोक शर्मा और कई अन्य गणमान्य नागरिकों ने भी सहभागिता की।
रिपोर्ट – अलीम हाशमी









Users Today : 50
Users This Year : 24130
Total Users : 36723
Views Today : 150
Total views : 72233