हिम्मत करने वालों की हार नहीं होती” — सांसद भदोही डॉ. विनोद बिंद

Picture of voiceofshaurya@gmail.com

voiceofshaurya@gmail.com

FOLLOW US:

Share

चन्दौली चकिया

गुरुवार पूर्वांचल पोस्ट फाउंडेशन उत्तर प्रदेश के तत्वावधान में भारत के प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू की जयंती (बाल दिवस) की पूर्व संध्या पर नेशनल पब्लिक स्कूल, बबुरी में “आधुनिक शिक्षा प्रणाली में मीडिया व समाज की भूमिका” विषय पर एक दिवसीय संगोष्ठी एवं पुरस्कार वितरण समारोह का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम का शुभारंभ भदोही लोकसभा क्षेत्र के सांसद व वरिष्ठ चिकित्सक डॉ. विनोद बिंद, उप प्रधानाचार्य डॉ. नैंसी पारुल, सहायक प्रोफेसर डॉ. साधना श्रीवास्तव, पूर्व अधिशासी अभियंता गौरीशंकर गुप्ता, अध्यक्ष प्रो. ओम प्रकाश सिंह एवं वरिष्ठ पत्रकार नितिन गोस्वामी ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलित कर किया।

इस दौरान विद्यालय में आयोजित “सशक्त होती भारत की बेटियां” विषयक निबंध प्रतियोगिता के विजेता छात्रों को प्रमाणपत्र, शील्ड, कापी, स्पीकिंग व जनरल नॉलेज की पुस्तकें प्रदान की गईं। प्रतियोगिता में कुल 350 छात्र-छात्राओं ने भाग लिया। सभी प्रतिभागियों को दो कापी, दो पेन, जनरल नॉलेज एवं स्पीकिंग की पुस्तकें स्मृति स्वरूप भेंट की गईं।

कार्यक्रम में बच्चों ने देशभक्ति एवं सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से सभी का मन मोह लिया और सभागार तालियों की गड़गड़ाहट से गूंज उठा।

छात्रों को संबोधित कहते हुए सांसद भदोही डॉ. ने कहा कि सफलता के लिए निरंतर प्रयास ही सफलता की कुंजी है। असफलता कोई अंत नहीं, बल्कि नए सिरे से शुरुआत का अवसर है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा ‘बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ’ अभियान ने समाज की सोच को बदला है। आज बेटियां सिर्फ घर की जिम्मेदारी नहीं निभा रहीं, बल्कि विश्व स्तर पर देश का नाम रोशन कर रही हैं। हाल में महिला खिलाड़ियों ने विश्व कप जीतकर साबित किया है कि अवसर मिलने पर बेटियां किसी से कम नहीं।

वही मुख्य वक्ता डॉ. साधना श्रीवास्तव (सहायक प्रोफेसर, राजर्षि टंडन मुक्त विश्वविद्यालय, प्रयागराज) ने कहा— “शिक्षा केवल नौकरी पाने का साधन नहीं, बल्कि जीवन को दिशा देने का माध्यम है। आज की पीढ़ी डिजिटल युग में है, जहां सूचना की बाढ़ है। ऐसे में मीडिया की जिम्मेदारी और बढ़ जाती है कि वह शिक्षा के माध्यम से समाज में सही दिशा व दृष्टि प्रदान करे।

इसके साथ ही अध्यक्षता करते हुए प्रो. ओम प्रकाश सिंह (पूर्व निदेशक, पत्रकारिता संस्थान, काशी विद्यापीठ व अध्यक्ष, पूर्वांचल पोस्ट फाउंडेशन) ने कहा मीडिया और शिक्षा दोनों समाज परिवर्तन के प्रमुख स्तंभ हैं। एक सशक्त मीडिया राष्ट्र को दिशा देता है, जबकि शिक्षा उसे स्थिरता प्रदान करती है। आज के युग में शिक्षित समाज ही लोकतंत्र की असली ताकत है।

वही बाबा कीनाराम स्वासाशी राज्य मेडिकल कॉलेज की उप प्रधानाचार्य डाक्टर नैंसी पारूल, सोनभद्र के पूर्व अधिशासी अभियंता गौरी शंकर गुप्ता, वरिष्ठ पत्रकार नितीन गोस्वामी ने अपने विचार रखते हुए छात्रों को शिक्षा प्रणाली व मीडिया के बारे में बताया।

इस अवसर पर प्रशांत कुमार, मुश्ताक अहमद, अरुण पाठक, अजीत पाठक, अखिलेश कुमार पाठक, अशोक द्विवेदी, अभिषेक दूबे, आनंद प्रकाश (प्राचार्य), पत्रकार अवनीश तिवारी, जय तिवारी, संजय पाठक, कार्तिकेय पांडेय, रितेश कुमार, संतोष कुमार, दिलीप यादव, रधुवन प्रसाद, लव सोनकर, दुर्गा जायसवाल, सुनीता केशरी सहित सैकड़ों छात्र-छात्राएं व अभिभावक उपस्थित रहे।

 

 

 

रिपोर्ट – अलीम हाशमी

 

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई