काशी के कोतवाल कहे जाने वाले बाबा काल भैरव का जन्मोत्सव बुधवार को भैरव अष्टमी के अवसर पर श्रद्धा और भक्ति के माहौल में मनाया गया। भैरव अष्टमी पर तड़के से ही भक्तों की भीड़ कालभैरव मंदिर में उमड़ पड़ी। श्रद्धालु दूर-दूर से बाबा के दर्शन और आशीर्वाद पाने के लिए वाराणसी पहुंचे। मंदिर परिसर में सुबह से ही
“जय बाबा काल भैरव” के जयघोष गूंजते रहे। महंत दीपक दुबे ने बताया कि बाबा काल भैरव का यह दिन विशेष रूप से उनके भक्तों के लिए अत्यंत शुभ माना जाता है। मान्यता है कि भैरव अष्टमी के दिन बाबा के दर्शन और पूजन करने से सभी मनोकामनाएं पूर्ण होती हैं और जीवन में आने वाली बाधाएं समाप्त होती हैं।








Users Today : 19
Users This Year : 24196
Total Users : 36789
Views Today : 21
Total views : 72328