मीरजापुर। जिलाधिकारी पशन कुमार गंगवार के निर्देश के अनुक्रम में रविवार, 7 सितंबर 25 को जिला आबकारी अधिकारी गया ज्ञानेन्द्र पाण्डे द्वारा स्वयं व आबकारी निरीक्षक क्षेत्र १ राजेश व क्षेत्र 4 राहुल रावत के नेतृत्व में अलग अलग बड़े कोटे की दुकानों की चेकिंग हेतु टीम गठित कर चेकिंग की गई।
कंपोजिट मदिरा व देशी मदिरा की बड़े एमजीआर/एमजीक्यू की दुकानों में संचित स्टॉक एवं उन पर चस्पा क्यू० आर० कोड, सीसीटीवी कैमरा, पास मशीन से बिक्री की गहनता से जाँच की गई। पॉस मशीन से बिक्री के सम्बन्ध में सही जानकारी न दे पाने पर पुतलीघर कम्पोजिट के विक्रेता को कड़ी फटकार लगाई गई। जाँच के दौरान मुख्यतः दुकान की वास्तविक बिक्री का परीक्षण किया गया और स्टॉक का भौतिक सत्यापन किया गया।
जाँच के दौरान दुकानों पर कोई गंभीर अनियमितता नहीं पायी गई। अनुज्ञापियों एवं विक्रेताओं को पीओएस के द्वारा ही शत प्रतिशत एमआरपी पर ही बिक्री करने व डिजिटल पेमेंट करने हेतु निर्देशित किया गया। निरीक्षण के दौरान ग्राहकों से मदिरा बिक्री का फीड बैक भी लिया गया।
जिलाधिकारी के आदेश के अनुक्रम में विक्रेताओं को सचेत करते हुए निर्देशित किया गया कि किसी भी दशा में निर्धारित अवधि के बाद बिक्री ना की जाए। हिदायद दी गयी कि अनुज्ञापित परिसर के अतिरिक्त दुकान के आस पास किसी अन्य स्थल से बिक्री कदापि न होने पाए।











Users Today : 59
Users This Year : 24288
Total Users : 36881
Views Today : 181
Total views : 72555