प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने अवैध सट्टेबाजी वेबसाइट मामले में कार्रवाई करते हुए पूर्व भारतीय क्रिकेटर सुरेश रैना और शिखर धवन की 11 करोड़ 14 लाख की संपत्ति को अस्थायी तौर से जब्त कर लिया। यह कार्रवाई धनशोधन कानून के तहत की गई है।
ईडी ने अपने बयान में कहा कि अस्थायी तौर जब्त संपत्तियों में सुरेश रैना के नाम पर 6.64 करोड़ मूल्य के म्यूचुअल फंड निवेश और शिखर धवन के नाम पर 4.5 करोड़ रुपये मूल्य कीअचल संपत्ति शामिल है। ईडी ने अवैध ऑफशोर सट्टेबाजी प्लेटफॉर्म ‘वन एक्स बेट’ के संचालकों के खिलाफ विभिन्न राज्यों में दर्ज कई एफआईआर के आधार पर जांच शुरू की थी।
जांच में पता चला कि ब्रांड अवैध ऑनलाइन सट्टेबाजी को बढ़ावा दे रहे हैं। सुरेश रैना और शिखर धवन दोनों ने जानबूझकर ‘वन एक्स बेट’ के प्रचार के लिए उसके सरोगेट माध्यमों से विदेशी संस्थाओं के साथ विज्ञापन समझौते किए थे। इन समझौतों में धन को स्रोत को भी छुपाया गया था।
ईडी का कहना है कि यह विज्ञापन विदेशी संस्थाओं के माध्यम से किए गए भुगतान के बदले में किए गए थे, ताकि धन के अवैध स्रोत छुपाए जा सके, जो अवैध सट्टेबाजी गतिविधियों से उत्पन्न अपराध की आय से जुड़ा हुआ है।
रिपोर्ट – जगदीश शुक्ला











Users Today : 145
Users This Year : 19182
Total Users : 31775
Views Today : 260
Total views : 63161