सुल्तानपुर ब्रेकिंग
नगर पालिका ने ऐतिहासिक निर्णय लेते हुए डाकखाना चौराहा से जिला अस्पताल चौराहा तक के मार्ग का नाम श्री गुरु नानक देव मार्ग (जी.एन.डी. रोड) रखा।
रविवार को गुरु नानक देव जी की जयंती के पूर्व सिख समाज की नगर कीर्तन शोभायात्रा के दौरान पालिकाध्यक्ष प्रवीन अग्रवाल की उपस्थिति में पंच प्यारों ने मार्ग का लोकार्पण किया।डाकखाना चौराहे पर वरिष्ठ पत्रकार राज खन्ना ने शिलापट्ट का अनावरण कर फीता काटा।
इस दौरान पालिका की ओर से श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरण किया गया।
पालिकाध्यक्ष ने कहा गुरु नानक देव जी ने समाज में समानता,सेवा और एकता का संदेश दिया। उनके नाम से मार्ग का नामकरण सुखद अनुभूति है।
कार्यक्रम में आरएसएस जिला प्रचारक आशीष जी, रमेश सिंह टिन्नू, अरुण तिवारी, प्रवीण मिश्र, जगजीत सिंह छंगू समेत बड़ी संख्या में गणमान्य लोग व सिख समाज के श्रद्धालु मौजूद रहे।
रिपोर्ट – रिम्मी कौर











Users Today : 3
Users This Year : 17444
Total Users : 30037
Views Today : 3
Total views : 59521