प्रधानमंत्री मोदी सात नवंबर को आएंगे वाराणसी, तीन वंदेभारत ट्रेनों की देंगे सौगात

Picture of Shauryanewsindia220@gmail.com

Shauryanewsindia220@gmail.com

FOLLOW US:

Share

वाराणसी-    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सात नवंबर को दो दिवसीय दौरे पर वाराणसी आएंगे। वह अपने संसदीय क्षेत्र से तीन वंदेभारत ट्रेनों की सौगात देंगे। बरेका स्थित गेस्ट हाउस में रात्रि विश्राम के बाद आठ नवंबर की सुबह वह दरभंगा में चुनावी जनसभा को संबोधित करने के लिए रवाना होंगे। पीएमओ ने शनिवार को उनके आगमन और प्रस्तावित कार्यक्रमों की जानकारी जिला प्रशासन को भेज दी है।प्राथमिक सूचना के मुताबिक प्रधानमंत्री बिहार में जनसभा को संबोधित करने के बाद शाम करीब पांच बजे बाबतपुर एयरपोर्ट पर आएंगे।

जहां मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह चौधरी सहित अन्य वरिष्ठ जनप्रतिनिधि और पार्टी पदाधिकारी उनकी अगवानी करेंगे। इसके बाद वह सेना के हेलीकॉप्टर से बरेका स्थित हेलीपैड पर पहुंचेंगे। यहां अल्प विश्राम के बाद शाम तकरीबन साढ़े सात बजे बनारस स्टेशन पहुंचेंगे और बनारस से खजुराहो के बीच चलने वाली वंदेभारत को रवाना करेंगे। वहीं, फिरोजपुर से दिल्ली और लखनऊ से सहारनपुर के बीच चलने वाली दो अन्य ट्रेनों का भी वर्चुअल शुभारम्भ करेंगे।

 

 

 

रिपोर्ट- विजयलक्ष्मी तिवारी

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई

जहांगीरगंज में संतोष पांडेय पर संरक्षण का आरोप, प्रशासनिक उदासीनता से जूझ रहे ग्रामीण शिकायतकर्ताओं से दुर्व्यवहार और जांच में लीपापोती खंड शिक्षा अधिकारी संतोष पांडेय के खिलाफ बढ़ा आक्रोश।