डाला छठ पर्व को लेकर विधायक ने किया बैठक ।

Picture of Shauryanewsindia220@gmail.com

Shauryanewsindia220@gmail.com

FOLLOW US:

Share

चन्दौली- धानापुर डाला छठ पूजा को देखते हुए विधायक सुशील सिंह और ब्लाक प्रमुख अजय सिंह ने शनिवार को ब्लाक सभागार में ग्राम पंचायत अधिकारी, और ग्राम प्रधानों सहित अन्य कर्मियों के साथ बैठक कर चेंजिंग रूम, साउंड, पंडाल के साथ पर्याप्त रोशनी की व्यवस्था करने के लिए आदेश दिया गया। साथ ही घाटों तक जाने वाले रास्तों की साफ सफाई करने को कहा गया। विकास खंड क्षेत्र के कुल 84 गांव में 5363 बेदी बनाई गई है। जहां 5363 परिवार पूजा करेगी।

 

सबसे ज्यादा 1200 बेदी नरौली गंगा घाट पर बनाया गया है। जिसको देखते हुए सभी सरोवरों, तालाबों और गंगा घाटों पर सुरक्षा व्यवस्था की गई है। विधायक सुशील सिंह ने कहा कि छठ पूजा के दौरान क्षेत्र में किसी भी परिवार को कोई परेशानी नहीं होनी चाहिए। औऱ ब्लाक कर्मियों को निर्देशित किया कि पूजा के दौरान सभी घाटों का दौरा करते रहें और कोई समस्या होने पर तत्काल अवगत कराएं। छठ पूजा के दौरान मुख्य जगहों पर दूध, चाय की व्यवस्था रहेगी

 

औऱ कहे कि अच्छा काम करने वाले कर्मचारियों को प्रशस्ति प्रमाण पत्र औऱ इनाम दिया जाएगा इस दौरान मुख्य रूप से अजय सिंह ब्लॉक प्रमुख धानापुर, खंड विकास अधिकारी विजय कुमार, ग्राम पंचायत अधिकारी दिनेश सिंह, मिथिलेश सिंह, सुनील सिंह, सुनील कुमार, अरुण सिंह, नवनीत सिंह, ग्राम प्रधान रामजी कुशवाहा, आशुतोष सिंह सहित अन्य ग्राम पंचायत अधिकारी और ग्राम प्रधान उपस्थित रहे।

 

रिपोर्ट- अलीम हाशमी

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई