लखनऊ-वाराणसी हाईवे अब सिक्स लेन, यात्रा का समय 5-6 घंटे से घटकर 3 घंटे होगा

Picture of Shauryanewsindia220@gmail.com

Shauryanewsindia220@gmail.com

FOLLOW US:

Share

लखनऊ-वाराणसी हाईवे पर यात्रा करने वाले यात्रियों के लिए अच्छी खबर है। अब यह 261 किलोमीटर की दूरी में फोरलेन नहीं सिक्स लेन में तब्दील होगा।

जिले से यह सिक्स लेन 75 किमी दूरी में गुजरेगा। परियोजना पर 9500 करोड़ रुपए की धनराशि खर्च होगी। इससे पांच-छह घंटे के बजाय तीन घंटे में असानी से प्रदेश की राजधानी से प्रधानमंत्री के संसदीय क्षेत्र वाराणसी की यात्रा तीन घंटे में पूरी होगी।

भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई) ने वित्तीय वर्ष 2025-26 के तहत लखनऊ-वाराणसी फोरलेन को सिक्स लेन में तब्दील करने की योजना बनाई थी

योजना के तहत 9500 करोड़ रुपए की धनराशि निर्धारित की गई थी। योजना के तहत 261 किमी की दूरी में अहिमामऊ से वाराणसी रिंगरोड तक बनाया जाना है।

जिसमें सुलतानपुर जनपद में 75 किलोमीटर की दूरी सिक्सलेन गुजारेगा।

हाईवे केन्द्रीय भूतल एवं परिवहन मंत्रालय को प्रस्ताव भेजा था। यह प्रदेश की राजधानी व प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के संसदीय क्षेत्र से जुड़ा होने कारण परियोजना को केन्द्रीय भूतल एवं परिवहन मंत्रालय ने हरी झंण्डी दे दी है।

परियोजना को पूरा करने के लिए 9500 करोड़ रुपए की धनराशि निर्धारित की गई है। जिसमें 3500 करोड़ रुपए की धनराशि भूमि अधिग्रहण के लिए निर्धारित की गई है।

इसके साथ निर्माण कार्य के लिए 6000 करोड़ रुपए की धनराशि निर्धारित है जिसमें सड़क के साथ ओवरब्रिज, नदियों के पुल, सड़क निर्माण को शामिल किया गया है।

 

रिपोर्ट – जगदीश शुक्ला

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई