समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता और रामपुर के पूर्व मंत्री आजम खान की तबियत अचानक बिगड़ गई है, जिसके बाद उन्हें दिल्ली के सर गंगाराम अस्पताल में भर्ती कराया गया है। यह उनकी रिहाई के बाद तीसरी बार तबियत बिगड़ने की घटना है।
आजम खान के वकील ने एमपी-एमएलए कोर्ट में हाजरी माफी की अर्जी दी है, जिसमें उनकी खराब तबियत का हवाला दिया गया है। डॉक्टर उनकी देखरेख कर रहे हैं और उनकी स्थिति स्थिर बताई जा रही है ।
आजम खान के बेटे अब्दुल्ला ने उनके स्वास्थ्य की जानकारी देते हुए बताया कि उनकी सांस फूल रही है और घर पर ही फैमिली डॉक्टर उनकी देखभाल कर रहे हैं।
आजम खान को सितंबर 2025 में सीतापुर जेल से जमानत पर रिहा किया गया था। वे कई मामलों में लंबे समय तक जेल में बंद रह रहे थे ।










Users Today : 23
Users This Year : 11444
Total Users : 24037
Views Today : 48
Total views : 47128