चन्दौली जिला कृषि अधिकारी विनोद कुमार यादव ने बताया कि जनपद चन्दौली के सभी किसान भाईयों को अवगत कराना है कि रबी 2025-26 हेतु कृषि विभाग द्वारा विभिन्न फसलों के बुवाई हेतु क्षत्रफल का लक्ष्य आ गया है
जिसके अन्तर्गत जनपद में गेहूँ 105215 हेक्टेयर, जौ 578 हे0, चना 3500 हे0 मटर 1000 हेक्टेयर मसूर 3050 हे०, राई-सरसों 14762 हे0 अलसी 68 हे0 तथा तोरिया का 2571 हे0 लक्ष्य बुवाई के लिए रखा गया है।
कृषि विभाग एवं शासन के मंशा के अनुरूप दलहनी एवं तिलहनी फसलों के क्षेत्रफल को बढ़ावा दिया जा रहा है। कृषि विभाग द्वारा गेहूँ का 8250 कु0 मात्रा, जिसमें DBW-187, 3000 कु0, DBW-303, 5182 कु० एवं DBW 173, 58 कु0 बीज जनपद को आवंटन के रूप में मिल गया है। इसके अतिरिक्त चना 375.56 कु०, मटर 99.4 कु0 मसूर 129.4 कु० एवं सरसों 15 कु० बीज का आवंटन मिल गया है।
एक किसान को अधिकतम दो हेक्टयर क्षेत्रफल की बुवाई के लिए अनुदान पर बीज मिलेगा। गेहूँ के 1 कुंतल प्रमाणित बीज का कुल मूल्य 4680 रू0 प्रति कुंतल एवं आधारीय बीज का 4872 रू0 प्रति कुंतल है जो किसान भाईयों का 50 प्रतिशत अनुदान पर उपलब्ध होगा।
इसके अलावा सामान्य बिक्री के लिए सरसों का आधारीय बीज 11174 रू0 प्रति कुंतल एवं प्रमाणित का 10847 रू0 प्रति कुंतल, चना का प्रमाणित बीज 10320 रू0 प्रति कुंतल एवं आधारीय का 10803 कु० प्रति हेक्टेयर, मटर का आधारीय 7418 प्रति कु० एवं प्रमाणित 7093 कु० प्रति हे० है तथा मसूर का आधारीय 11587 कु० प्रति हे० तथा प्रमाणित 11050 कु० प्रति हे० है जो किसान भाईयों का 50 प्रतिशत अनुदान पर सभी राजकीय बीज गोदामों पर एक सप्ताह के अन्दर उपलब्ध करा दिया जायेगा।
सभी किसान भाईयों से आग्रह है कि वह अपने ब्लाक के राजकीय बीज गोदामों पर आधार एवं खतौनी लेकर POS मशीन पर अंगूठा लगाकर बीज प्राप्त कर सकते है।
रिपोर्ट - अलीम हाशमी










Users Today : 86
Users This Year : 19421
Total Users : 32014
Views Today : 151
Total views : 63587