दिनांक 26.08.2026 को थाना फूलपुर, कमिश्नरेट वाराणसी क्षेत्रान्तर्गत एक वृद्ध महिला मिली हैं, जो अपना नाम सुनरा देवी पत्नी स्व0 मंथलाल, निवासी ग्राम सोनऊल, जनपद गाजीपुर, उम्र करीब 70 वर्ष बता रही हैं। वर्तमान में उक्त महिला थाना फूलपुर, कमिश्नरेट वाराणसी में सुरक्षित हैं।
महिला से उनके परिजनों एवं पते के संबंध में जानकारी प्राप्त करने का प्रयास किया जा रहा है। यदि किसी व्यक्ति को उक्त महिला के संबंध में कोई जानकारी हो अथवा उनके परिजनों/परिचितों की जानकारी हो तो कृपया तत्काल थाना फूलपुर पुलिस को सूचित करने का कष्ट करें, जिससे महिला को उनके परिजनों तक सुरक्षित पहुंचाया जा सके।
सूचना देने हेतु नीचे दिए गए मोबाइल नंबरों पर संपर्क करें:
📞 9454454873
📞 9454404395
कृपया इस सूचना को अधिक से अधिक साझा करें, ताकि उक्त महिला के परिजनों की तलाश में सहायता मिल सके।










Users Today : 62
Users This Year : 24652
Total Users : 37245
Views Today : 181
Total views : 73242