मीरजापुर
रक्षाबंधन पर्व से पहले योगी सरकार ने मातृशक्ति को बड़ा तोहफा दिया है। जिले में आज 26 अगस्त, 2026 को प्रातः 10 बजे लोकमाता अहिल्याबाई मातृशक्ति यात्रा योजना का शुभारंभ हुआ।
कार्यक्रम का शुभारंभ राजीव गांधी दक्षिणी परिसर, बरकछा के ऑडिटोरियम में कैबिनेट मंत्री आशीष पटेल, विधायक मड़िहान रमाशंकर सिंह पटेल, विधायक मझवां शुचिस्मिता मौर्य, जिला सहकारी बैंक के अध्यक्ष जगदीश सिंह पटेल एवं जिलाधिकारी पवन कुमार गंगवार के कर-कमलों द्वारा दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया।

राजीव गांधी दक्षिणी परिसर, बरकछा में लगे एलईडी डिस्प्ले के माध्यम से मुख्यमंत्री द्वारा लखनऊ से संबोधित कार्यक्रम का सजीव प्रसारण उपस्थित महिलाओं को दिखाया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि प्रदेश के प्राविधिक शिक्षा एवं उपभोक्ता संरक्षण मंत्री आशीष पटेल रहे।
कार्यक्रम के दौरान रक्षाबंधन से पूर्व उपस्थित सभी महिलाओं को मुख्य अतिथि एवं अन्य अतिथियों द्वारा साड़ी और मिठाई प्रदान की गई, जिस पर महिलाओं ने आभार व्यक्त किया।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने योजना के दो प्रमुख लाभों के बारे में बताया –
1. 60 वर्ष से अधिक आयु की महिलाओं को आजीवन मुफ्त सफर – अब उत्तर प्रदेश रोडवेज की बसों में 60 वर्ष और उससे अधिक आयु की महिलाओं को आजीवन निःशुल्क यात्रा की सुविधा मिलेगी। सरकार ने इस योजना का नाम लोकमाता अहिल्याबाई मातृशक्ति योजना रखा है।
2. रक्षाबंधन पर सभी बहन-बेटियों के लिए मुफ्त सफर – रक्षाबंधन के अवसर पर 27 अगस्त की रात 12 बजे से 28 अगस्त की रात 12 बजे तक प्रदेश की सभी माताओं, बहनों और बेटियों को एक सहयात्री के साथ रोडवेज बसों में निःशुल्क यात्रा की सुविधा मिलेगी।









Users Today : 68
Users This Year : 24658
Total Users : 37251
Views Today : 191
Total views : 73252