चहनिया,
क्षेत्र के लक्षमनगढ़ स्थित लक्षु ब्रम्ह बाबा मंदिर परिसर में माता दुलारी धर्माथ सेवा के बैनर तले मानव सेवा ही माधव है के उद्देश्य से वशिष्ठ मिश्रा के संन्योजन में बृहद भण्डारे का आयोजन किया गया जहां सैकड़ों लोगो ने प्रसाद ग्रहण किया। लगभग दर्जनो विशिष्ट लोगों को अंग वस्त्र देकर सम्मानित भी किया गया।
इस दौरान आयोजक वशिष्ठ मिश्रा ने कहा माता दुलारीं देवी की याद मैं हर वर्ष भण्डारे का आयोजन होता है ।सर्दी के मौसम में गरीबो कम्बल वितरण, निराश्रितो की सेवा सहीत कई तरह से मानव सेवा का कार्य हमेशा होता रहता है क्योंकि हमारा उद्देश्य है मानव सेवा ही माधव सेवा है।
सब मिलकर मानव सेवा करें। एवं धर्म के कार्यों में हाथ बटाये।
भण्डारा का आयोजन सुबह सात बजे शुरू हुआ जो देर शाम तक चलता रहा जहां सैकड़ों लोगो ने प्रसाद ग्रहण कर माता दुलारी धर्माथ सेवा का जयघोष किया ।
इस दौरान महेन्द्र स्वरुप स्वामी, मुसाफ़िर पाण्डेय, रामदुलार पाण्डेय, सत्यप्रकाश पाण्डेय, अरुण दुबे,नीरज पांडे, संजय पांडे, अरविंद यादव,सुनील सिंह सहित सैकड़ों लोग मौजूद रहे









Users Today : 46
Users This Year : 24396
Total Users : 36989
Views Today : 95
Total views : 72728