वाराणसी
शिवदासपुर, रविदास मंदिर के पास, थाना मंडुवाडीह क्षेत्र में डॉ. भीमराव अंबेडकर की मूर्ति को तोड़कर ले जाने की घटना के बाद पुलिस द्वारा कुछ स्थानीय लोगों के विरुद्ध धारा 126/135 BNSS के तहत शांति भंग की कार्रवाई की गई है।
ग्रामीणों का कहना है कि जिन लोगों के खिलाफ यह कार्रवाई की गई है, उन्होंने न तो कोई उपद्रव किया है और न ही शांति व्यवस्था भंग की है। ग्रामीणों ने केवल घटना को लेकर अपनी आपत्ति और भावनाएं व्यक्त की थीं।
ग्रामीणों ने प्रशासन से मांग की है कि पूरे प्रकरण की निष्पक्ष जांच कराई जाए, निर्दोष स्थानीय लोगों के विरुद्ध की गई 126/135 BNSS की कार्रवाई को तत्काल निरस्त किया जाए और डॉ. अंबेडकर की मूर्ति तोड़कर ले जाने वाले वास्तविक दोषियों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई की जाए, ताकि क्षेत्र में शांति और सौहार्द बना रहे।









Users Today : 45
Users This Year : 24395
Total Users : 36988
Views Today : 94
Total views : 72727