वाराणसी

के. डी. सिंह बाबू स्टेडियम में 22 एवं 23 अगस्त को आयोजित ऑल इंडिया कराटे चैंपियनशिप में रामनगर स्थित डेकाथलॉन स्पोर्ट्स एंड मार्शल आर्ट स्कूल के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए कुल 11 पदक अपने नाम किए।
प्रतियोगिता में खिलाड़ियों ने अपनी प्रतिभा, अनुशासन, तकनीकी दक्षता और उत्कृष्ट खेल भावना का प्रदर्शन करते हुए 04 स्वर्ण, 3 रजत एवं 4 कांस्य पदक हासिल किए।

प्रतियोगिता का आयोजन वर्ल्ड मॉडर्न शोतोकान फेडरेशन इंडिया के तत्वावधान में किया गया, जिसमें देश के विभिन्न क्षेत्रों से आए प्रतिभाशाली कराटे खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया। कड़े मुकाबलों के बीच डेकाथलॉन स्पोर्ट्स एंड मार्शल आर्ट स्कूल के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए पदकों की झड़ी लगा दी।
अकादमी के खिलाड़ियों की इस उपलब्धि से रामनगर और वाराणसी के खेल जगत में खुशी की लहर है। प्रशिक्षकों एवं अभिभावकों ने खिलाड़ियों के उत्कृष्ट प्रदर्शन पर उन्हें बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों में सौम्या साहू, अंशु यादव, चानू कुमारी सागर, शिक्षा मौर्या, आर्यन कुमार पटेल, शिवम प्रजापति, करन तिवारी, इच्छा मौर्या, दिव्या पांडे, प्रखर पांडे,अंकिता चौहान आदि लोग मौजूद रहे।

डेकाथलॉन स्पोर्ट्स एंड मार्शल आर्ट स्कूल लगातार कराटे एवं विभिन्न मार्शल आर्ट्स के माध्यम से बच्चों और युवाओं में अनुशासन, आत्मविश्वास, फिटनेस एवं खेल प्रतिभा को विकसित करने के लिए कार्य कर रहा है। खिलाड़ियों की यह उपलब्धि स्कूल की निरंतर मेहनत और प्रशिक्षकों के मार्गदर्शन का परिणाम है।
खिलाड़ियों के सामूहिक प्रदर्शन, तालमेल और रणनीति ने दर्शकों एवं निर्णायकों को काफी प्रभावित किया।
इस शानदार सफलता के पीछे टीम के प्रशिक्षकों की मेहनत और मार्गदर्शन का विशेष योगदान रहा।

टीम के कोच सौरभ केशरी एवं स्वाती जयसवाल ने खिलाड़ियों को तकनीकी प्रशिक्षण देने के साथ-साथ मानसिक रूप से भी मजबूत बनाया। दोनों प्रशिक्षकों के निरंतर प्रयासों और समर्पण का ही परिणाम रहा कि खिलाड़ियों ने प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन किया।
वहीं टीम मैनेजर के रूप में करन तिवारी ने भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। प्रतियोगिता के दौरान खिलाड़ियों के प्रबंधन, मार्गदर्शन और टीम समन्वय में उनका योगदान सराहनीय रहा।

इसके साथ-साथ संस्थान के अन्य सहयोगियों, अभिभावकों और शुभचिंतकों ने भी खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन कर उन्हें बेहतर प्रदर्शन के लिए प्रेरित किया।
संस्थान के खिलाड़ियों की इस उपलब्धि से पूरे रामनगर क्षेत्र में खुशी का माहौल है। लोगों ने खिलाड़ियों और प्रशिक्षकों को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
डेकाथलान स्पोर्ट्स एंड मार्शल आर्ट्स स्कूल लगातार खेल और मार्शल आर्ट्स के क्षेत्र में नई ऊंचाइयों को छू रहा है तथा बच्चों को आत्मरक्षा, अनुशासन और आत्मविश्वास की दिशा में प्रेरित कर रहा है।
संस्थान की यह सफलता आने वाले खिलाड़ियों के लिए भी प्रेरणा का स्रोत बनेगी।
रिपोर्ट – रिम्मी कौर









Users Today : 45
Users This Year : 24395
Total Users : 36988
Views Today : 94
Total views : 72727