वाराणसी
मतदाता सूची की शुचिता, पारदर्शिता एवं निष्पक्षता सुनिश्चित करने के उद्देश्य से डुप्लीकेट एवं समान विवरण वाले मतदाताओं की जाँच तथा आवश्यक कार्रवाई की मांग को लेकर रजत वाल्मीकि के नेतृत्व में एक प्रतिनिधि मंडल जिला निर्वाचन अधिकारी/जिलाधिकारी, वाराणसी को ज्ञापन सौंपा गया।
ज्ञापन में अवगत कराया गया कि मतदाता सूची के परीक्षण के दौरान कुछ ऐसे मतदाता सामने आए हैं, जिनकी प्रविष्टियाँ डुप्लीकेट अथवा समान विवरण वाली प्रतीत होती हैं। इन प्रविष्टियों की स्थलीय एवं अभिलेखीय जाँच कराकर वास्तविक स्थिति स्पष्ट किए जाने की मांग की गई।
ज्ञापन के माध्यम से यह भी मांग की गई कि यदि जाँच में किसी एक व्यक्ति की एक से अधिक प्रविष्टियाँ पाई जाती हैं, तो निर्वाचन आयोग के नियमानुसार आवश्यक कार्रवाई की जाए। साथ ही फार्म-6, फार्म-7 एवं फार्म-8 को संबंधित ईआरओ कार्यालयों के नोटिस बोर्ड पर नियमानुसार प्रतिदिन प्रदर्शित किए जाने तथा मतदाता सूची से संबंधित जाँच एवं कार्रवाई की सूचना उपलब्ध कराने का अनुरोध किया गया।
इस अवसर पर मुख्य रूप से रजत बाल्मीकि, विवेक जोसेफ, अमन यादव, अंकित यादव, साहिल खान, सलीम खान सहित अन्य कार्यकर्ता एवं साथी उपस्थित रहे।
ज्ञापन सौंपने वालों ने कहा कि मतदाता सूची लोकतांत्रिक व्यवस्था की आधारभूत कड़ी है, इसलिए इसमें किसी भी प्रकार की अनियमितता की निष्पक्ष जाँच और समयबद्ध कार्रवाई आवश्यक है।








Users Today : 35
Users This Year : 24264
Total Users : 36857
Views Today : 102
Total views : 72476