मीरजापुर
गंगा नदी के जलस्तर में लगातार गिरावट दर्ज की जा रही है। केंद्रीय जल आयोग (CWC) के ओझला ब्रिज गेज साइट पर शनिवार रात 8 बजे तक गंगा का जलस्तर घटकर 74.050 मीटर पर पहुंच गया है।
सीडब्ल्यूसी की रिपोर्ट के अनुसार नदी का जलस्तर 3.33 सेंटीमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से घट रहा है। पिछले 12 घंटे में गंगा के जलस्तर में कुल 40 सेंटीमीटर की कमी आई है।
वर्तमान में गंगा का जलस्तर चेतावनी स्तर 76.724 मीटर से 2.674 मीटर नीचे और खतरा स्तर 77.724 मीटर से 3.674 मीटर नीचे बह रही है।
इस गेज साइट का अब तक का उच्चतम बाढ़ स्तर (H.F.L.) 80.340 मीटर है।जलस्तर में लगातार हो रही गिरावट से तटवर्ती इलाकों में राहत बनी हुई है।










Users Today : 13
Users This Year : 24242
Total Users : 36835
Views Today : 26
Total views : 72400