जौनपुर में सामने आया चौंकाने वाला तरीका, चालक की सतर्कता से बचा कीमती सामान अनजान इशारे पर गाड़ी रोकना पड़ सकता है भारी
अगर आप सड़क पर वाहन चला रहे हैं। और अचानक कोई अनजान व्यक्ति इशारा करके कहे—“भैया, आपकी गाड़ी से मोबिल ऑयल लीक हो रहा है। तो सावधान हो जाइए। हो सकता है। यह मदद का इशारा नहीं, बल्कि आपकी नजर और आपका ध्यान भटकाकर सामान उड़ाने की कोशिश हो।
जनपद में वाहन चालकों को कथित तौर पर निशाना बनाने का एक नया तरीका सामने आया है। बताया जा रहा है। कि कुछ संदिग्ध लोग पहले वाहन के बंपर या आसपास मोबिल ऑयल जैसा पदार्थ डाल देते हैं। इसके बाद कुछ दूरी तक वाहन का पीछा कर चालक को रोकने का प्रयास किया जाता है। जैसे ही चालक गाड़ी रोककर बोनट खोलकर तेल की जांच में जुटता है। उसी दौरान दूसरा व्यक्ति वाहन के भीतर रखा बैग, मोबाइल, पर्स अथवा अन्य कीमती सामान लेकर निकलने की कोशिश कर सकता है।
सिपाह चौकी के सामने चालक ने दिखाई समझदारी
ऐसी ही एक घटना सिपाह पुलिस चौकी के सामने होने की जानकारी सामने आई है। चालक को कथित तौर पर गाड़ी से मोबिल ऑयल लीक होने की बात कहकर रोकने का प्रयास किया गया। चालक ने जब गाड़ी का गेट खोलकर स्थिति देखी तो उसे एक संदिग्ध व्यक्ति सामान लेकर जाता दिखाई दिया।
चालक ने तत्काल शोर मचाया और उसका पीछा किया। बताया गया कि पकड़े जाने के डर से संदिग्ध व्यक्ति कथित तौर पर सामान रास्ते में फेंककर मौके से फरार हो गया।
घटना के बाद चालक ने मैकेनिक को बुलाकर वाहन की जांच कराई। जांच में मोबिल ऑयल लीक होने की बात सामने नहीं आई। इसके बाद चालक को आशंका हुई कि उसे वाहन रोकने के लिए जानबूझकर भ्रमित किया गया था।
‘मदद’ के नाम पर ध्यान भटकाने का खेल
अगर इस तरह की घटनाएं संगठित तरीके से हो रही हैं। तो यह बेहद गंभीर मामला है। खासकर दूसरे जनपदों की नंबर प्लेट वाले वाहनों को निशाना बनाए जाने की आशंका वाहन चालकों के लिए चिंता का विषय है।
हालांकि किसी गिरोह की सक्रियता अथवा घटना के पीछे वास्तविक मंशा की आधिकारिक पुष्टि पुलिस जांच के बाद ही हो सकेगी। लेकिन एक बात बिल्कुल साफ है। सड़क पर अनजान व्यक्ति की बात पर आंख बंद करके भरोसा करना आपकी बड़ी भूल साबित हो सकती है।
चालक इन बातों का रखें विशेष ध्यान
अनजान व्यक्ति के कहने पर तुरंत गाड़ी न रोकें।
सड़क किनारे उतरकर वाहन की जांच करने में जल्दबाजी न करें।
वाहन का दरवाजा खुला छोड़कर बोनट की तरफ न जाएं।
अपना मोबाइल, पर्स, बैग और अन्य कीमती सामान सीट पर खुले में न रखें।
शक होने पर वाहन को सुरक्षित और भीड़भाड़ वाली जगह पर रोकें।
संभव हो तो किसी परिचित या विश्वसनीय मैकेनिक से वाहन की जांच कराएं।
संदिग्ध व्यक्ति या गतिविधि दिखाई दे तो तत्काल पुलिस को सूचना दें।
एक छोटी-सी सावधानी, बड़ी चोरी से बचा सकती है।
याद रखिए—चोर हमेशा ताला नहीं तोड़ता, कभी-कभी वह आपकी चिंता का फायदा उठाकर आपको खुद गाड़ी से बाहर निकलने पर मजबूर कर देता है।
इसलिए अगली बार सड़क पर कोई आवाज दे—“साहब! मोबिल ऑयल लीक हो रहा है। तो घबराइए मत, समझदारी दिखाइए।
पहले अपनी सुरक्षा, फिर वाहन की जांच।
सतर्क चालक ही सुरक्षित यात्री है।
सावधान रहें, सुरक्षित रहें।








Users Today : 55
Users This Year : 24135
Total Users : 36728
Views Today : 163
Total views : 72246