रामनगर: पंचवटी पर ट्रक ने बाइक सवार कांस्टेबल को मारी टक्कर, बाल-बाल बचे

Picture of voiceofshaurya@gmail.com

voiceofshaurya@gmail.com

FOLLOW US:

Share

वाराणसी

रामनगर थाना क्षेत्र के पंचवटी चौराहे पर एक तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक सवार कांस्टेबल को टक्कर मार दी। गनीमत रही कि कांस्टेबल बाल-बाल बच गया, उसे मामूली चोटें आई हैं।

बताया जा रहा है कि कांस्टेबल ड्यूटी पर जा रहे थे, तभी सामने से आ रहे ट्रक ने उनकी बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर से बाइक क्षतिग्रस्त हो गई। स्थानीय लोगों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी।

सूचना पर पहुंची रामनगर पुलिस ने घायल कांस्टेबल को उपचार के लिए भेजा और ट्रक को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है।

 

रिपोर्ट – रिम्मी कौर

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई