अमेरिका-ईरान युद्ध और पश्चिम एशिया में बने तनाव का असर भारतीय विमानन क्षेत्र पर साफ दिखाई दे रहा है। डीजीसीए के आंकड़ों के अनुसार अप्रैल-जून 2026 तिमाही में भारतीय एयरलाइंस की अंतरराष्ट्रीय यात्री संख्या में 26% की गिरावट दर्ज की गई। वहीं एयर इंडिया समूह की अंतरराष्ट्रीय यात्री संख्या करीब 35% कम हुई, जबकि इंडिगो के अंतरराष्ट्रीय यातायात में 15.4% की गिरावट आई।
युद्ध के कारण कई हवाई क्षेत्रों पर प्रतिबंध, लंबे वैकल्पिक उड़ान मार्ग और ईंधन की बढ़ती कीमतों ने एयरलाइंस की मुश्किलें बढ़ाई हैं। भारत से आने-जाने वाला कुल अंतरराष्ट्रीय यात्री यातायात भी इस अवधि में 10.5% घटकर करीब 1.7 करोड़ रह गया।











Users Today : 36
Users This Year : 23978
Total Users : 36571
Views Today : 103
Total views : 71919