रामशाला गांव के खोजापुर में 23 अगस्त को होगा अमवा की सती माता का वार्षिक श्रृंगार महोत्सव

Picture of voiceofshaurya@gmail.com

voiceofshaurya@gmail.com

FOLLOW US:

Share

चकिया, चंदौली –

चकिया कोतवाली क्षेत्र के रामशाला गांव स्थित खोजापुर में आस्था और श्रद्धा का केंद्र प्रसिद्ध अमवा की सती माता का वार्षिक श्रृंगार महोत्सव इस वर्ष रविवार 23 अगस्त को बड़े हर्षोल्लास के साथ मनाया जाएगा।

इसकी जानकारी आयोजन समिति की ओर से बाबा अरविंद दास जी ने दी।

22 अगस्त से शुरू होंगे धार्मिक आयोजन

बाबा अरविंद दास जी ने बताया कि महोत्सव से पहले 22 अगस्त शनिवार की शाम से मंदिर परिसर में 12 घंटे का अखंड हरीकीर्तन शुरू होगा। रात भर भक्तगण भजन-कीर्तन कर माता रानी की स्तुति करेंगे। कीर्तन में क्षेत्र के प्रसिद्ध भजन गायक भी अपनी प्रस्तुति देंगे।

23 अगस्त को श्रृंगार और भंडारा

23 अगस्त रविवार को प्रातः काल वैदिक मंत्रोच्चार के साथ सती माता का वार्षिक श्रृंगार किया जाएगा। माता को विशेष वस्त्र, आभूषणों और पुष्पों से सजाया जाएगा।
दोपहर में विशाल भव्य भंडारा का आयोजन होगा। आयोजन समिति के अनुसार भंडारे में हजारों की संख्या में श्रद्धालुओं के प्रसाद ग्रहण करने की संभावना है। प्रसाद वितरण की व्यवस्था पूरी तरह से समस्त ग्रामवासियों के सहयोग से की जा रही है।

शाम को होगा बिरहा का मुकाबला

धार्मिक अनुष्ठानों के बाद शाम को सांस्कृतिक कार्यक्रम के तहत बिरहा का शानदार मुकाबला होगा। इसमें क्षेत्र के नामचीन बिरहा सम्राट अपनी कला का प्रदर्शन करेंगे। लोक गीत और बिरहा की गूंज से पूरा माहौल भक्तिमय हो जाएगा।

ग्रामीणों में उत्साह

महोत्सव को लेकर गांव और आसपास के क्षेत्र में विशेष उत्साह देखा जा रहा है। मंदिर परिसर को रंग-बिरंगी लाइटों और फूलों से सजाया जा रहा है। सुरक्षा और यातायात व्यवस्था के लिए भी प्रशासन से समन्वय किया गया है।

आयोजन समिति के सदस्य और समस्त ग्रामवासी ने क्षेत्र के श्रद्धालुओं से अपील की है कि वे परिवार सहित पहुंचकर माता का आशीर्वाद लें और इस धार्मिक आयोजन को सफल बनाएं।।।

 

रिपोर्ट – आलिम हाशमी

 

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई