वाराणसी
सिगरा थाना क्षेत्र के लल्लापुरा में तैनात दरोगा शिवम मिश्रा का अखाड़े में पारंपरिक कसरत का वीडियो सोशल मीडिया पर चर्चा में है। खाकी वर्दी में दरोगा शिवम मिश्रा ने भारी-भरकम ‘नाल’ उठाकर अपनी शानदार फिटनेस और शारीरिक ताकत का प्रदर्शन किया।
वीडियो में वह अखाड़े के बीच नाल को जमीन से उठाकर सिर से ऊपर तक कई बार उठाते नजर आ रहे हैं। उनकी ताकत और जोश देखकर अखाड़े में मौजूद पहलवानों, बच्चों और बुजुर्गों ने तालियों से उनका उत्साह बढ़ाया।
पुलिस की चुनौतीपूर्ण ड्यूटी के बीच फिटनेस के प्रति यह लगन निश्चित रूप से प्रेरणादायक है। साथ ही, पारंपरिक अखाड़ा संस्कृति और देशी व्यायाम को बढ़ावा देने का संदेश भी देती है।










Users Today : 36
Users This Year : 23647
Total Users : 36240
Views Today : 92
Total views : 71195