बिजली मेगा कैंप में तीन लाख जमा हुए,19 उपभोक्ताओं का बिल संशोधित

Picture of voiceofshaurya@gmail.com

voiceofshaurya@gmail.com

FOLLOW US:

Share

कमालपुर

बिजली विभाग की ओर से उपभोक्ताओं की बिजली संबंधी समस्याओं के समाधान के लिए गुरुवार को कमालपुर बिजली उपकेंद्र पर मेगा कैंप का आयोजन किया गया। शिविर में 24 उपभोक्ताओं में 19 लोगों के बिजली बिलों का संशोधन किया गया।वही दो उपभोक्ताओं का नाम संशोधन, तीन उपभोक्ताओं का टैरिफ बदला गया।शिविर में लगभग तीन लाख रुपये बकाया बिजली बिल जमा कराया गया।

एसडीओ कमालपुर सुधीर कुमार ने कहा कि मेगा कैंप के माध्यम से बिजली उपभोक्ताओं की समस्याओं का मौके पर ही समाधान किया जा रहा है। उत्तर प्रदेश पावर कारपोरेशन लिमिटेड की ओर से 31 अगस्त तक विभिन्न बिजली उपकेंद्रों पर मेगा कैंप लगाए जाएंगे।

इनमें गलत बकाया बिल, नए विद्युत कनेक्शन, भार वृद्धि, खराब मीटर, स्मार्ट मीटर, बिल संशोधन, विधा परिवर्तन और बकाया बिल जमा करने सहित अन्य समस्याओं का समाधान किया जाएगा।

कमालपुर उपखंड से जुड़े उपभोक्ता निर्धारित तिथियों पर अपने संबंधित बिजली उपकेंद्र पर पहुंचकर समस्याओं का निस्तारण करा सकते हैं। शिविर सुबह 10 बजे से शाम पांच बजे तक लग रहा है।निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार 14 अगस्त को आवाजापुर बिजली उपकेंद्र,17 अगस्त को धानापुर बिजली उपकेंद्र ,18 अगस्त को रमौली बिजली उपकेंद्र,19 अगस्त को कमालपुर बिजली उपकेंद्र,20 अगस्त को आवाजापुर बिजली उपकेंद्र, 21 अगस्त को धानापुर बिजली उपकेंद्र, 22 अगस्त को रमौली बिजली उपकेंद्र, 24 अगस्त को कमालपुर बिजली उपकेंद्र, 25 अगस्त को आवाजापुर बिजली उपकेंद्र पर मेगा कैंप लगाया जाएगा।

इसके बाद बकायेदार उपभोक्ताओं, कटिया मारने वालों और अवैध कनेक्शनधारियों के खिलाफ अभियान चलाकर कार्रवाई की जाएगी।

इस दौरान अवर अभियंता ओमप्रकाश गौतम, बड़े बाबू संदीप पाल,अनिल मौर्या ,ऑपरेटर अमित कुमार, अंकुर कुशवाहा, मुन्ना अली, राहुल सिंह,टीपू मौर्य,आलोक यादव,हसनैन अली, बबलू गुप्ता, बजरंगी, जियाउद्दीन सहित लाइनमैन और बिजली विभाग के कर्मचारी मौजूद रहे।

 

रिपोर्ट – आलिम हाशमी

 

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई