जमानियां में ‘हर घर तिरंगा’ अभियान: राष्ट्रभक्ति के रंग में रंगा पूरा शहर, उमड़ी भारी भीड़

Picture of voiceofshaurya@gmail.com

voiceofshaurya@gmail.com

FOLLOW US:

Share

जमानियां (गाजीपुर)

स्वतंत्रता दिवस के पावन अवसर पर देश भर में चलाए जा रहे ‘हर घर तिरंगा’ अभियान के तहत जमानियां नगर में बुधवार दोपहर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) नगर मंडल के तत्वावधान में एक भव्य तिरंगा यात्रा निकाली गई। इस आयोजन ने पूरे शहर को देशभक्ति के रंग में रंग दिया।

तिरंगा यात्रा की शुरुआत रामलीला मैदान से एक विशाल बाइक जुलूस के साथ हुई। भाजपा नगर मंडल अध्यक्ष तारकेश्वर वर्मा के नेतृत्व में निकली इस यात्रा में दर्जनों की संख्या में बाइक सवार कार्यकर्ता और उत्साही नगरवासी शामिल हुए।यह यात्रा रामलीला मैदान से उठकर नगर के पांडेय मोड़, दुरहिया मोड़, सट्टी बाजार, बलुआ घाट और कंकड़वा घाट जैसे प्रमुख मार्गों से होते हुए यह तिरंगा यात्रा पुनः रामलीला मैदान पहुंचकर संपन्न हुई।

यात्रा के दौरान पूरा नगर ‘भारत माता की जय’, ‘वंदे मातरम’ और ‘इनकलाब जिंदाबाद’ के नारों से गूंज उठा। जुलूस में शामिल युवाओं और बुजुर्गों ने हाथों में राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा थाम रखा था, जो राष्ट्रीय एकता और अखंडता का संदेश दे रहा था। आयोजकों ने बताया कि इस अभियान का मुख्य उद्देश्य आम नागरिकों के भीतर देशभक्ति की भावना को और अधिक प्रगाढ़ करना तथा हर घर पर राष्ट्रीय ध्वज फहराने के लिए प्रेरित करना है।

इस देशभक्तिपूर्ण आयोजन में जमानियां के कई दिग्गज नेता और गणमान्य नागरिक सक्रिय रूप से शामिल रहे। जिसमें जयप्रकाश गुप्ता (नगर पालिका चेयरमैन)
बी के त्रिवेदी (वरिष्ठ भाजपा नेता) ,राहुल वर्मा (युवा भाजपा नेता),अनिल कुमार गुप्ता

,विपिन राय ,राकेश प्रजापति ,सागर वर्मा ,संजय जायसवाल ,राजू पांडेय, रोहित
कार्यक्रम के अंत में सभी ने स्वतंत्रता दिवस को हर्षोल्लास के साथ मनाने और अपने-अपने घरों पर तिरंगा फहराने का संकल्प लिया।

 

रिपोर्ट: विकास सिंह

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई

वामा सारथी के तत्वावधान में हरियाली तीज कार्यक्रम के अंतर्गत पुलिस लाइन मीरजापुर में मेहंदी, लोकगीत एवं भजन-लोक नृत्य प्रतियोगिता का आयोजन, उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले प्रतिभागियों को किया गया पुरस्कृत —