थाना सिंधोरा की मिशन शक्ति/एंटी रोमियो टीम द्वारा छात्राओं पर अश्लील टिप्पणी (फब्तियां) करने वाले अभियुक्त को गिरफ्तार कर की गई विधिक कार्रवाई।

Picture of voiceofshaurya@gmail.com

voiceofshaurya@gmail.com

FOLLOW US:

Share

दिनांक 10.08.2026 को महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा के दृष्टिगत पुलिस आयुक्त, कमिश्नरेट वाराणसी द्वारा दिए गए निर्देशों के क्रम में पुलिस उपायुक्त, गोमती जोन एवं अपर पुलिस उपायुक्त, गोमती जोन के निर्देशन तथा सहायक पुलिस आयुक्त, पिण्डरा के कुशल पर्यवेक्षण में थाना सिंधोरा की मिशन शक्ति/एंटी रोमियो टीम द्वारा क्षेत्र में भ्रमण एवं संदिग्ध व्यक्तियों की चेकिंग की जा रही थी।

इसी दौरान सूचना प्राप्त हुई कि रामबाबा इंटर कॉलेज, कस्बा सिंधोरा में विद्यालय की छुट्टी के समय एक युवक विद्यालय से निकलने वाली छात्राओं पर अश्लील टिप्पणी/फब्तियां कस रहा है, जिससे छात्राओं में क्षोभ एवं असहजता उत्पन्न हो रही है।

सूचना पर मिशन शक्ति/एंटी रोमियो टीम तत्काल मौके पर पहुंची तथा उक्त युवक को हिरासत में लिया गया। पूछताछ में अभियुक्त ने अपना नाम चन्दन पटेल पुत्र राजेश पटेल, निवासी ग्राम विक्रमपुर (बसांव), पलहीपट्टी, थाना सिंधोरा, जनपद वाराणसी, उम्र करीब 22 वर्ष बताया।

अभियुक्त को उसके कृत्य एवं संबंधित विधिक प्रावधानों से अवगत कराते हुए धारा 296 बीएनएस के अंतर्गत गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त के विरुद्ध थाना सिंधोरा पर मु0अ0सं0 155/2026, धारा 296 बीएनएस के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत है। अभियुक्त के विरुद्ध नियमानुसार अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है।

गिरफ्तार अभियुक्त का विवरण :

चन्दन पटेल पुत्र राजेश पटेल, निवासी ग्राम विक्रमपुर (बसांव), पलहीपट्टी, थाना सिंधोरा, जनपद वाराणसी, उम्र करीब 22 वर्ष।

संबंधित पंजीकृत अभियोग :

1. मु0अ0सं0 155/2026, धारा 296 बीएनएस, थाना सिंधोरा, कमिश्नरेट वाराणसी।

गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम :

1. म0उ0नि0 दीप्ती शर्मा, थाना सिंधोरा, कमिश्नरेट वाराणसी।
2. म0उ0नि0 पुनीता सिंह, थाना सिंधोरा, कमिश्नरेट वाराणसी।
3. का0 संजय राज, थाना सिंधोरा, कमिश्नरेट वाराणसी।
4. रि0म0का0 नेहा मिश्रा, थाना सिंधोरा, कमिश्नरेट वाराणसी।
5. रि0म0का0 अंशिखा, थाना सिंधोरा, कमिश्नरेट वाराणसी।

 

रिपोर्ट विजयलक्ष्मी तिवारी

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई